Google Analytics —— Meta Pixel

बस पलटने से 17 की मौत, लैंडस्लाइड से गई 50 लोगों की जान

Nepal Accident: नेपाल में सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। ताजा मामला कावरेपालनचोक जिले का है, जहां यात्रियों से भरी एक बस पलट गई, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसा राजधानी काठमांडू से करीब 48 KM पूर्व में स्थित बेथनचौक गांव के पास हुआ। हादसे के पीछे का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। बस एक धार्मिक समारोह में आए लोगों को लेकर जा रही थी।

यह भी पढ़ें:- खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 6 लोगों की मौत, 21 घायल

वहीं उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में भी बड़ा हादसा हुआ है, जहां लुधियाना से रायबरेली जा रही यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई, जिसमें बस में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 21 लोग घायल हो गए। बस में कुल 45 यात्री सवार थे। हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुआ है। वहीं सूचना पर पहुंची नगला खंगर पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद फिरोजाबाद में सड़क हादसे को लेकर दुख जताया है। (Nepal Accident)

पश्चिम बंगाल में बस पलटने से दो लोगों की मौत

इधर, पश्चिम बंगाल के आसनसोल में बस पलटने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसा आरपीएफ ईस्ट पोस्ट के पास मंगलवार को हुआ। मिनी बस स्कूटी को टक्कर होने से बचाने के कारण पलट गई। लेकिन इससे स्कूटी नहीं बची वह भी बस की चपेट में आ गई। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे की जांच की जा रही है। (Nepal Accident)

बाढ़ और लैंडस्लाइड से 50 लोगों की मौत

वहीं कांगो की राजधानी किंशासा में लगातार बारिश हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां बाढ़ और लैंडस्लाइड के चलते 50 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस का कहना है कि हालात को देखते हुए ये आंकड़ा बढ़ भी सकता है। इधर, ऑस्ट्रेलिया में दो पुलिसकर्मी समेत 6 लोगों पर हमला हुआ, जिसमें सभी की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस एक लापता व्यक्ति की तलाश करने गई थी। इस दौरान हमला किया गया। पुलिस ने बताया कि शाम करीब 4 बजे जब चार अधिकारी क्वींसलैंड राज्य में एक दूरस्थ इलाके में पहुंचे, तभी कम से कम दो शूटरों ने पुलिस अधिकारियों पर गोलियां चलाईं, जिससे सभी की मौत हो गई। (Nepal Accident)

Back to top button
error: Content is protected !!