Google Analytics —— Meta Pixel

इस साल विक्की की दुल्हनिया को किया गया सबसे ज्यादा सर्च, कैटरीना ने आलिया और प्रियंका को पीछे छोड़ा

Katrina Kaif in Google: इस साल विक्की कौशल की दुल्हनिया यानी कैटरीना कैफ को गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। दरअसल, गूगल ने टॉप 10 मोस्ट सर्च्ड एशियन्स की लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें कैटरीना कैफ साल 2022 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाली एशियन एक्ट्रेस बन गई हैं। एक्टिंग की दुनिया में कैटरीना कैफ आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा को पीछे छोड़ते हुए लिस्ट में टॉप पर हैं। टॉप 10 लिस्ट में कैटरीना सातवें, आलिया आठवें और प्रियंका नवें स्थान पर हैं।

यह भी पढ़ें:- जहरीली शराब से अब तक 53 लोगों की मौत, मशरख के थानेदार और चौकीदार सस्पेंड

गुगल द्वारा जारी लिस्ट में सबसे पहला नंबर दक्षिण कोरियाई बैंड बीटीएस फाइव का है। इस बैंड के फैंस महज कोरिया में नहीं बल्कि दुनिया भर में फैले हुए हैं। दूसरे नंबर पर जंगकुक हैं, जो कि खुद BTS बैंड के ग्रुप मेंबर हैं। तीसरे नंबर पर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली हैं, जो की टॉप 3 में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय हैं। चौथे पर जिमिन, पांचवें नंबर पर दिवंगत गायिका लता मंगेशकर और छठे नंबर पर साउथ कोरियन सिंगर लिसा है। इसके बाद लिस्ट में अगला नंबर बॉलीवुड डीवा कैटरीना का है। (Katrina Kaif in Google)

बता दें कि कैटरीना कैफ ने 10 दिसंबर 2021 को एक्टर विक्की कौशल से शादी की थी। सोशल मीडिया पर उनकी शादी की फोटोज खूब चर्चा में रही थी। शादी के बाद कपल की लव लाइफ के बारे में लोगों ने खूब सर्च किया। हाल ही में कैटरीना की प्रेग्नेंसी की अफवाह उड़ी थी, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर सर्च किया गया है। वहीं सारा अली खान, जान्हवी कपूर, सलमान खान, शाहरुख खान, करीना कपूर, उर्फी जावेद, काजल अग्रवाल और थलपति विजय भी इस लिस्ट में शामिल हैं। हालांकि ये सभी टॉप 10 में नहीं शामिल हैं। (Katrina Kaif in Google)

जानकारी के लिए बता दें कि कैटरीना कैफ जल्द ही आदित्य चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 में सलमान खान के साथ नजर आएंगी। ये फिल्म 2023 में दिवाली पर रिलीज होगी। इसके अलावा एक्ट्रेस साउथ एक्टर विजय सेतुपति के साथ फिल्म मेरी क्रिसमस और प्रियंका- आलिया के साथ फिल्म जी ले जरा में भी दिखाई देंगी। वहीं उनके पति विक्की कौशल की बात करें तो वे लुका छुपी 2 और गोविंदा नाम मेरा जैसे फिल्मों में देखने को मिलेंगे। (Katrina Kaif in Google)

Back to top button
error: Content is protected !!