Google Analytics —— Meta Pixel

IMDb ने जारी किए 2022 की टॉप 10 पॉपुलर इंडियन वेब सीरीज के नाम, यहां देखें लिस्ट

IMDB 2022 List : IMDb ने 2022 की टॉप 10 सबसे ज्यादा पॉपुलर इंडियन वेब सीरीज की अनाउंसमेंट कर दी है। इस लिस्ट में ‘पंचायत,’ ‘दिल्ली क्राइम’, ‘रॉकेट बॉयज़’ और ‘ह्यूमन’ जैसे टाइटल शामिल हैं। यूट्यूब चैनल द टाइमलाइनर्स पर ‘एनसीआर डेज’, एमएक्स प्लेयर्स ‘कैंपस डायरीज’ और टीवीएफप्लेज ‘कॉलेज रोमांस’ भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : इस साल विक्की की दुल्हनिया को किया गया सबसे ज्यादा सर्च, कैटरीना ने आलिया और प्रियंका को पीछे छोड़ा

इस लिस्ट के लिए 1 जनवरी से 7 नवंबर के बीच देश में जारी की गई सभी वेब सीरीज को देखा गया। जिनकी एवरेज IMDb यूजर रेटिंग 7 या उससे ज्यादा और कम से कम 10,000 वोट थे।

IMDB 2022 List : टॉप 10 वेब सीरीज की लिस्ट

1. पंचायत
2. दिल्ली क्राइम
3. रॉकेट बॉयज़
4. ह्यूमन
5. अपहरण
6. गुल्लक
7. एनसीआर डेज
8. अभय
9. कैंपस डायरी
10. कॉलेज रोमांस

IMDB 2022 List : शेफाली शाह की दो सीरीज शामिल

बता दें कि शेफाली शाह ने इस साल नेटफ्लिक्स पर ‘डार्लिंग्स’ भी हिट दी थी और उनकी टॉप वेब सीरीज 2022 की लिस्ट में दो सीरीज शामिल हैं। ‘दिल्ली क्राइम’ के अलावा शेफाली शाह की ‘ह्यूमन’ भी IMDb टॉप 10 वेब सीरीज 2022 लिस्ट में शामिल है। ‘ह्यूमन’ ड्रग ट्रायल के एक गंभीर विषय से जुड़ी थी। जिसमें कीर्ति कुल्हारी भी थीं. यह डिज़्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज़ हुई थी।

दिल्ली क्राइम सीजन 2

दिल्ली क्राइम के दूसरे सीजन की कहानी दिल्ली में लगातार बुजुर्गों को निशाना बनाने वाले ‘कच्छा-बनियान’ गिरोह के बारे में हैं। इस गिरोह को बाबरिया गैंग भी कहा जाता था जो रात के समय घरों में घुसकर लूटपाट करने के बाद बेहद बेहरमी से आरी, सरिया और हथोड़े से लोगों की हत्या कर देता था।

यह भी पढ़ें : 21 से 23 जनवरी 2023 के बीच शादी के बंधन में बंधेंगे केएल राहुल और अथिया शेट्टी, लीक हुई वेडिंग डेट

IMDB 2022 List : वेब सीरीज ह्यूमन

डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज हुई वेब सीरीज ह्यूमन इसी अमानवीय पक्ष को सामने रखती है। इसका अंदाज थ्रिलर वाला है। सीरीज बताती है कि कैसे नई दवाओं को बाजार में लाने से पहले इंसानों पर उसके प्रयोग किए जाते हैं। कैसे दवाओं के ट्रायल में हिस्सा लेने वाले इंसान कंपनियों और डॉक्टरों के लिए नोट छापने की मशीन में बदल जाते हैं और लालच की कोई सीमा नहीं रहती।

कई वेब सीरीज की सेकेंट इंस्टॉलमेंट हुई रिलीज

साल 2022 में कई वेब सीरीज की दूसरी इंस्टॉलमेंट जारी की गई थी। इनमें पंचायत, दिल्ली क्राइम और गुल्लक से सभी सीजन 2 थे। कुणाल का अभय हालांकि सीजन 3 था। इन सभी ने ऑडियंस को काफी एंटरटेन किया।

Back to top button
error: Content is protected !!