Google Analytics —— Meta Pixel

लिटिया में शुरू हुई गोबर पेंट यूनिट, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देखा पेंट

CM on Gobar Paint: पहले घरों में लीपने का काम गोबर से ही होता था। गोबर से लीपे हुए घर बहुत साफ-सुथरे होते थे और बैक्टीरिया प्रदूषण से बचे रहते थे। अब आधुनिक टेक्नालाजी से बने हुए गोबर पेंट आ गए हैं, जो काफी सस्ते हैं और देर तक टिकते भी हैं। सरकारी भवनों में इन्हें लगाने के निर्देश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिए हैं, जिसकी प्रशंसा परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी की है। लिटिया में इसका काम चल रहा है, जहां सबसे पहली खेप में बारह सौ लीटर गोबर पेंट का उत्पादन हुआ। लिटिया में डिस्टेंपर, इमल्शन का उत्पादन हो रहा है। गांव वाले काफी खुश हैं। मुख्यमंत्री ने यहां उत्पादित गोबर पेंट भेंट मुलाकात के दौरान स्थल पर देखा और इसकी विशेषताओं के बारे में बताया।

यह भी पढ़ें:- बेमेतरा में CM भूपेश ने की कई बड़ी घोषणाएं, पढ़े पूरी खबर

गांव की देवकी वर्मा ने विस्तार से इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से कहा कि हम गोबर पेंट से सरकारी बिल्डिंग में पोताई कराएंगे। सीमार्ट में इसका विक्रय करेंगे। अपनी जमीन से उत्पादित वस्तुओं से हम इतना कुछ कर सकते हैं। ग्रामीण हुनर की पूरी संभावनाओं को हम निखार रहे हैं। भेंट-मुलाकात के दौरान लिटिया गांव की देवकी वर्मा ने मुख्यमंत्री को अपने गांव में बने गोबर पेंट यूनिट और उसकी विशेषताओं के बारे में बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि सबसे पहली खेप में बारह सौ लीटर गोबर पेंट का उत्पादन हुआ। गांव में डिस्टेंपर, इमल्शन का उत्पादन भी हो रहा है। गांव वाले काफी खुश हैं। (CM on Gobar Paint)

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के परिपालन में लोक निर्माण विभाग ने गौठानों में गोबर से उत्पादित प्राकृतिक पेंट को विभागीय निर्माण कार्यों के एसओआर में शामिल कर लिया है। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता ने विभागीय अधिकारियों को सभी शासकीय भवनों के रंग-रोगन में केमिकल पेंट के बदले गोबर से बनने वाले प्राकृतिक पेंट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के निर्देश दिए हैं। प्रमुख अभियंता ने इस संबंध में जारी आदेश में कहा है कि गोबर पेंट का उपयोग ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण पहल है।  (CM on Gobar Paint)

Back to top button
error: Content is protected !!