Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh BJP: मिशन 2023 में जुटी BJP, 7 मोर्चा प्रभारियों की घोषणा

Chhattisgarh BJP News: छत्तीसगढ़ BJP मिशन 2023 की तैयारियों में जुट गई है। इसी बीच पार्टी ने 7 मोर्चा प्रभारियों की नियुक्ति की है। BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने इसे लेकर लिस्ट भी जारी कर दी है, जिसके मुताबिक विजय शर्मा- प्रभारी, BJP युवा मोर्चा, केदार कश्यप- प्रभारी, BJP किसान मोर्चा, OP चौधरी- प्रभारी, BJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा, सरला कोसरिया- प्रभारी, BJP महिला मोर्चा, महेश गागड़ा- प्रभारी, BJP ST मोर्चा, रामजी भारती- प्रभारी, BJP SC मोर्चा और डॉ सलीम राज- प्रभारी, BJP अल्पसंख्यक मोर्चा बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें:- SECL गेवरा GM को नोटिस जारी, कलेक्टर ने जनदर्शन में जारी किया नोटिस

बता दें कि छत्तीसगढ़ BJP में बदलाव का दौर लगातार जारी है। इससे पहले 13 जिला अध्यक्ष बदले गए थे। छत्तीसगढ़ में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसे लेकर BJP लगातार बदलाव कर रही है, जिसमें राज्य के प्रदेश प्रभारी से लेकर अब जिला के अध्यक्षों और मोर्चा प्रभारियों का नाम शामिल हो गया है। सबसे पहले BJP प्रदेश अध्यक्ष फिर नेता प्रतिपक्ष और फिर BJP प्रदेश प्रभारी बदल दिए गए। इसके बाद रायपुर के बीजेपी दफ्तर से 13 जिला अध्यक्षों के बदले जाने का फरमान जारी हुआ। वहीं अब मोर्चा प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। (Chhattisgarh BJP News)

बता दें कि इससे पहले 9 अगस्त को प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष को बदलने का आदेश जारी हुआ था। विष्णुदेव साय की जगह अरुण साव को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया। इसके बाद 17 अगस्त को नेता प्रतिपक्ष को बदलने का आदेश जारी हुआ। धरमलाल कौशिक की जगह नारायण चंदेल को जिम्मेदारी दी गई, और फिर करीब एक महीने में डी पुरंदेश्वरी को हटाकर ओम माथुर को  छत्तीसगढ़ का नया भाजपा प्रदेश प्रभारी बना दिया गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसी साल सबसे पहले 9 अगस्त को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बदलने का केंद्रीय हाईकमान ने आदेश जारी किया था। विष्णुदेव साय पार्टी आदिवासी चेहरा के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष का जिम्मा संभाल रहे थे। (Chhattisgarh BJP News)

Back to top button
error: Content is protected !!