Google Analytics —— Meta Pixel

तो क्या सच में इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे TS ‘बाबा’, इस बयान से मचा बवाल

TS Singhdev Bayan: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव के बयान ने एक बार फिर सियासी गलियारे में हलचल मचा दी है। इस बार TS सिंहदेव ने बयान अपने चुनाव लड़ने को लेकर दिया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस बार चुनाव लड़ने का मन नहीं हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 5 साल के लिए जनप्रतिनिधि बनने की इच्छा मन से भी होती थी, लेकिन इस बार मन से इच्छा नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि वो चुनाव लड़ेंगे या नहीं ये आने वाला वक्त बताएगा।

यह भी पढ़ें:- कसीनो में भीषण आग से 25 लोगों की मौत, 70 घायल

TS सिंहदेव ने कहा कि क्या परिस्थिति बनती है ये भविष्य में है। बहुत सारी परिस्थियां रहती है, सभी सार्वजनिक तौर पर नहीं कही जा सकती है। परिस्थितियों को लेकर निर्णय करूंगा। वहीं स्वास्थ्य मंत्री के बयान पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दो टूक कह दिया किसी के चुनाव नहीं लड़ने से कांग्रेस का कोई नुकसान नहीं होता। बालोद में एक धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे गृहमंत्री साहू ने ये बयान दिया है। (TS Singhdev Bayan)

उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ता तो 10 खड़े हो जाते हैं। टीएस बाबा ने किस भावना से क्या सोचकर चुनाव लड़ने का मन नहीं हो रहा कहा है, वे ही जाने। इससे कांग्रेस को कोई असर नहीं पड़ेगा। कांग्रेस बड़ी संस्था है। इधर, सिंहदेव के बयान के बाद गृहमंत्री की प्रतिक्रिया देख भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल के सियासी बयान की एंट्री हो गई। बृजमोहन ने कह दिया कि टीएस सिंहदेव राजपरिवार से ताल्लुक रखते हैं। अपनी लड़ाई के लिए मैदान में आएं हम उनका साथ देंगे। (TS Singhdev Bayan)

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में जो स्थिति TS सिंहदेव जी की है। वहीं स्थिति ताम्रध्वज साहू की भी है। उनकी कुछ मजबूरी रही होगी, जो उन्होंने ऐसा कहा। सिंहदेव के इस बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वैसे तो एक हफ्ते पहले भी टीएस सिंहदेव ने सूरजपुर में सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक खत्म होने के बाद कहा था कि वे चुनाव से पहले कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। उन्होंने कहा था कि मैं चुनाव से पहले अपने भविष्य के बारे में फैसला लूंगा। अब देखना होगा कि आखिर वो क्या फैसला लेते हैं। (TS Singhdev Bayan)

Back to top button
error: Content is protected !!