Google Analytics —— Meta Pixel

भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे कल, रोहित शर्मा की कप्तानी में होगा मैच

IND vs SL ODI: T-20 सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम अब श्रीलंका के साथ वनडे सीरीज खेलेगी, जिसकी शुरुआत कल यानी 10 जनवरी से होगी। पहला वनडे मुकाबल गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 10 से 15 जनवरी तक अलग-अलग शहर में 3 मुकाबले खेले जाएंगे। वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम T20 के मुकाबले काफी बदला हुआ नजर आएगा। इस सीरीज में सीनियर खिलाड़ियों की वापसी हो रही है। रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैचों में मोर्चा संभालेंगे।

यह भी पढ़ें:- कोहरे के कारण एक्सप्रेस-वे पर हुए 2 सड़क हादसे, 8 लोगों की मौत

वहीं श्रीलंका की टीम में ज्यादा बदलाव नहीं है। पहला वनडे 10 जनवरी, दोपहर 1.30 बजे से गुवाहाटी के बालसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरा वनडे 12 जनवरी, दोपहर 1.30 बजे से कोलकाता के ईडन गार्डन में होगा। तीसरा वनडे 15 जनवरी, दोपहर 1.30 बजे से तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। टीम इंडिया के स्क्वॉड में रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह शामिल है। (IND vs SL ODI)

श्रीलंका के स्क्वॉड में दासुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस, चरिथ असलंका, अशान बंडारा, वानिंदु हसरंगा, अविष्का फर्नांडो, नुवानिंदु फर्नांडो, चामिका करुणारत्ने, लाहिरू कुमारा, दिलशान मदुशंका, पाथुम निसंका, प्रमोद मदुशन, कासुन राजिथा, सादीरा समरविक्रमा, महीष तीक्षणा, जेफ्री वांदरसे और दुनिथ वेलालगे शामिल है। श्रीलंका की कप्तानी में कोई बदलाव नहीं है। T20 सीरीज की तरह वनडे सीरीज में भी श्रीलंकाईयों की कमान दसुन शनाका के हाथ होगी। श्रीलंका चाहेगा कि T20 सीरीज में हार के बाद वनडे सीरीज में जीत का परचम लहराया जाए, लेकिन भारत की कोशिश रोहित की अगुवाई में उन्हें ऐसा करने से रोकने की होगी। (IND vs SL ODI)

Back to top button
error: Content is protected !!