Google Analytics —— Meta Pixel

कोहरे के कारण एक्सप्रेस-वे पर हुए 2 सड़क हादसे, 8 लोगों की मौत

UP Accident News: देश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच उत्तरप्रदेश में भीषण कोहरे के कारण लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर दो बड़े हादसे हुए हैं। पहला हादसा कन्नौज में हुआ, जहां दिल्ली से सुल्तानपुर जा रही स्लीपर बस, सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। तेज रफ्तार होने के कारण बस एक्सप्रेस-वे के नीचे गिर गई। हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई है। जबकि 18 घायल हैं। वहीं दूसरा हादसा भी इसी एक्सप्रेस-वे पर उन्नाव के करीब औरास इलाके में हुआ, जहां गुजरात के राजकोट से नेपाल जा रही स्लीपर बस डीसीएम से टकरा गई।

यह भी पढ़ें:- 2 बसों के बीच जोरदार टक्कर, 40 लोगों की मौत, 87 घायल

इस हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई है। जबकि 6 गंभीर घायल हैं। ये दोनों हादसे एक ही एक्सप्रेस-वे पर 50 किलोमीटर की दूरी पर हुए हैं। पहला हादसा कन्नौज के ठेठिया थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा पिपरौली गांव के पास हुआ। टक्कर के बाद स्लीपर बस अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी। हादसे में बस में सवार 2 महिलाओं और 1 बच्चे समेत 4 लोगों की मौत हो गई, 18 यात्री घायल हैं। इनमें 4 की हालत गंभीर है। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी, इसके बाद पुलिस और यूपीडा टीम घटनास्थल पर पहुंची। (UP Accident News)

घायलों को तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। ठेठिया थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त स्लीपर बस आनंद बिहार दिल्ली से सुल्तानपुर जा रही थी। बस रविवार शाम 30 सवारियों को लेकर दिल्ली से निकली थी। हादसे में रायबरेली की रहने वाली अनीता बाजपेई (50), संजना (25) और देवांश (11) की मौके पर ही मौत हुई। घटना के बाद सुरक्षित सवारियों को दूसरे वाहन से रवाना किया गया। हादसे की वजह घना कोहरा और तेज स्पीड को माना जा रहा है। (UP Accident News)

दूसरा हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दूसरा हादसा उन्नाव जिले में हुआ, जहां औरास थाना क्षेत्र में स्लीपर बस ने आगे चल रहे डीसीएम को टक्कर मार दी। हादसे में बस सवार 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। जबकि एक महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, वहीं 10 लोग गंभीर घायल हैं। बस गुजरात के राजकोट से लखीमपुर के तिकुनिया बॉर्डर जा रही थी। मौके पर पहुंचे औरास इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह ने बताया कि इनमें दो की शिनाख्त ललित साउद (35) और चंद्र साउद (50) के रुप में हुई है। (UP Accident News)

दोनों मृतक नेपाल के रहने वाले थे। वहीं दो अन्य की शिनाख्त कराई जा रही है। बस में सवार 10 यात्री गंभीर हैं। इनमें 5 को लखनऊ रेफर किया गया है। जबकि 5 उन्नाव के जिला अस्पताल में एडमिट हैं। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर लंबा जाम लग गया था। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे कराया गया। हादसे की जानकारी पर डीएम अपूर्वा दुबे घटनास्थल पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। (UP Accident News)

Back to top button
error: Content is protected !!