Google Analytics —— Meta Pixel

अब 10 रुपए के सिक्के नहीं लेने पर होगा केस, RBI ने जारी किया आदेश

10 Rupee Coins: अब 10 रुपए के सिक्के नहीं लेने पर केस दर्ज किया जाएगा, लेकिन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की दुकानों पर 10 के सिक्के भारतीय मुद्रा ही नहीं माना जाता। जब भी कोई ग्राहक 10 का सिक्का देता है तो सामने से दुकानदार यही कहता है ये नहीं चलता। अब इस मामले पर जिला प्रशासन सख्त रुख अपना सकता है। रायपुर के कलेक्टर ने ये तक कहा है कि अगर कोई RBI की जारी मुद्रा को लेने से इनकार करेगा तो उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:- तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को रौंदा, हादसे में 7 लोगों की मौत

बता दें कि राजधानी में करीब 5-6 साल से 10 रुपए के सिक्कों का लेन-देन बंद है। इन सालों में अब तक प्रशासन की ओर से किसी भी कारोबारी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। रायपुर में RBI का स्टेट ऑफिस है, वहां के अफसरों को भी इस बात की जानकारी मिलती रही, लेकिन उन्होंने भी कुछ नहीं किया। राजधानी के किसी भी किराना दुकान, चाय या पान ठेलों में 10 रुपए के सिक्के नहीं लिए जाते। सामान देने वाला व्यापारी 10 रुपए के सिक्के लेने से साफ इनकार कर कर देता है। (10 Rupee Coins)

छोटे व्यापारियों ने बताया कि जब फोन पे, पेटीएम समेत कई ऐप शुरू हुए हैं, लोग इसी से भुगतान कर देते हैं। इसलिए बाजार में अब 10 रुपए के सिक्के दिखाई ही नहीं दे रहे हैं। कुछ समय बाद यह सिक्के बाजार से पूरी तरह से गायब हो जाएंगे। व्यापारियों का कहना है कि एक साथ 10 के सिक्के बड़ी संख्या में इकट्ठा करने पर बैंक वाले भी उसे जमा करने से इनकार कर देते हैं। ऐसा कुछ मामलों में हो चुका है इसके बाद ये बात कारोबारियों के बीच तेजी से फैली और अब 10 का सिक्का देखते ही बहुत से दुकानदार एक सुर में ना कह देते हैं। (10 Rupee Coins)

कारोबारी संगठनों के दबाव बनाने के बाद बैंक ने सिक्के लिए थे, लेकिन 10 का सिक्का न लेना एक चलन बन चुका है। दरअसल, रायपुर के कलेक्टर सर्वेशर भूरे सोमवार को आम लोगों से मुलाकात कर रहे थे। इसी बीच लाखे नगर निवासी डॉ जितेंद्र सोनकर ने 10 रुपये के सिक्के को बाजार में मान्य करने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। इस पर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे ने रायपुर जिले के निवासियों और व्यापारियों से अपील की है कि 10 रुपये के सिक्के को लेने से इनकार ना करें। अगर कोई भी व्यक्ति रिजर्व बैंक ऑफ इडिया द्वारा जारी किए गए सिक्कों को नही लेता है ऐसी स्थिति में उस व्यक्ति के ऊपर मामला दर्ज कराया जा सकता है। (10 Rupee Coins)

वहीं 10 के सिक्कों पर जारी विवाद पर चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने कहा कि 10 के सिक्के चलन में हैं। दुकानदारों के इसे लेना चाहिए। ये सिक्के बैंक वाले नहीं लेते ऐसी बात सामने आई थी। हमने इस संबंध में बैंकर्स से भी बात की है। 10 के सिक्के सभी दुकानदारों को लेने चाहिए। अगर 10 के सिक्के लेने के बाद बैंक उसे न लें तो कारोबारी चैम्बर से शिकायत कर सकते हैं। इस पर बैंक से बात की जाएगी, लेकिन ग्राहकों से 10 के सिक्के सभी दुकानदार स्वीकार करें। (10 Rupee Coins)

आमतौर पर छोटे सिक्के चाय-पान ठेलों पर ज्यादा दिखते और चलते हैं, लेकिन राजधानी के किसी भी किराना दुकान, चाय या पान ठेलों में 10 रुपए के सिक्के नहीं लिए जाते। सामान देने वाला व्यापारी 10 रुपए के सिक्के लेने से साफ इनकार कर कर देता है। व्यापारियों ने बताया कि एक साथ 10 के सिक्के बड़ी संख्या में इकट्ठा करने पर बैंकों में अधिकारी खाली समय या शाम को आने के लिए कहते हैं। बड़े जमा बैंक वाले एक बार में लेते ही नहीं। दबाव बनाने के बाद वे 2 से 3 बार में जमा लेते हैं। इसलिए व्यापारियों ने 10 रुपए के सिक्के लेना ही बंद कर दिया। अब देखना होगा कि इस आदेश का क्या असर होता है। (10 Rupee Coins)

Back to top button
error: Content is protected !!