Google Analytics —— Meta Pixel

घर में मिले एक ही परिवार के चार लोगों के शव, सामूहिक आत्महत्या का शक

4 Dead in Hyderabad: हैदराबाद में एक ही परिवार के चार लोगों के शव उनके ही घर में मिलने से सनसनी फैल गई है। मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। परिवार में एक युवक फंदे पर लटका मिला। उनकी पत्नी, बेटी और मां के शव पड़े मिले। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। उस्मानिया यूनिवर्सिटी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर ने कहा कि एक ही परिवार के चार सदस्य अपने घर पर मृत पाए गए। यह मामला आत्महत्या का लग रहा हैा। विपिन प्रताप फांसी पर लटका हुआ पाया गया, जबकि उसकी पत्नी, बेटी और मां बिस्तर मृत पड़ी मिलीं।

यह भी पढ़ें:- भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे का पहला मुकाबला कल, इन खिलाड़ियों को मिला मौका

इधर, महाराष्ट्र के ठाणे में पानी की टंकी से एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने बताया कि शव सड़-गल गया है। क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख ने कहा कि शव दोपहर करीब 2.45 बजे वागले एस्टेट इलाके में एक पानी की टंकी में तैरता हुआ पाया गया। उन्होंने बताया कि स्थानीय दमकलकर्मियों और आरडीएमसी की टीम को घटनास्थल भेजा गया और शव को बाहर निकाला गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। वागले एस्टेट पुलिस ने बताया कि दुर्घटनावश एक कुत्ता उस टंकी में गिर गया। कुछ लड़के जब कुत्ते को बचाने के लिए दौड़े तो उसका शव सतह पर तैरता हुआ देखा। उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है। ( 4 Dead in Hyderabad)

तीर्थयात्रियों की बस और ट्रक की टक्कर

वहीं असम के मोरीगांव में सोमवार को तीर्थयात्रियों की बस और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा मोरीगांव से 18 किमी दूर धरमतुल इलाके में नेशनल हाईवे 37 पर हुआ। बता दें कि देश के अलग-अलग हिस्सों से रोजाना सड़क हादसों की खबर सामने आ रही है। यातायात नियमों की अनदेखी के कारण सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। ( 4 Dead in Hyderabad)

Back to top button
error: Content is protected !!