Google Analytics —— Meta Pixel

CM भूपेश ने BJP पर बोला हमला, कहा- छत्तीसगढ़ को ‘घोटालों’ से बदनाम किया

CM Bhupesh on BJP: छत्तीसगढ़ में BJP-कांग्रेस में वार-पलटवार का दौर लगातार जारी है। इसी बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर एक बार फिर से भाजपा नेताओं पर हमला बोला है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि- भाजपा ने पहले छत्तीसगढ़ को अपने ‘घोटालों’ से बदनाम किया। फिर ‘कर्ज में डूबा प्रदेश’ कहकर बदनाम करते रहे। CM ने कहा कि ये षड्यंत्र विफल हो गया है। सच तो ये है कि भाजपा शासित UP, MP, हरियाणा हमसे ज्यादा कर्ज लेते हैं। साबित हो गया कि एक किसान भी अर्थशास्त्र को ठीक तरह से समझ सकता है।

यह भी पढ़ें:- धान का कटोरा 4 साल में बन गया धान की कोठी: CM भूपेश बघेल

बता दें कि छत्तीसगढ़ में इस साल धान की रिकॉर्ड खरीदी हुई है। इसे लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि देश में सबसे ज्यादा धान बेचने वाले किसान छत्तीसगढ़ से ही हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा छत्तीसगढ़ सरकार ने धान खरीदने का एक और रिकॉर्ड बनाया है। देश भर में धान बेचने वाले सर्वाधिक किसान छत्तीसगढ़ से हैं। मतलब सबसे ज्यादा धन किसानों की जेब में छत्तीसगढ़ में गया है। (CM Bhupesh on BJP)

किसानों के भरोसे के कारण ये चमत्कार हुआ: CM भूपेश

CM भूपेश बघेल ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ मंदी से अछूता है। बाजार गुलजार हैं। CM ने लिखा कि किसान धान से धनवान बन रहे हैं। बाजारों की व्यापार श्रृंखला लाभ में चल रही है। चालू खरीफ विपणन सीजन में छत्तीसगढ़ राज्य ने केंद्रीय पुल में न सिर्फ देश में सबसे ज्यादा योगदान दिया है, बल्कि देश में धान बेचने वाले कुल किसानों में छत्तीसगढ़ के किसानों की संख्या सबसे ज्यादा हो गई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के किसानों को बधाई देते हुए कहा है कि पिछले चार सालों में छत्तीसगढ़ प्रदेश धान के कटोरे से धान की कोठी में तब्दील हो चुका है, खेती पर जागे किसानों के भरोसे के कारण ही यह चमत्कार हो पाया है। (CM Bhupesh on BJP)

Back to top button
error: Content is protected !!