Google Analytics —— Meta Pixel

BJP नेता ने पत्नी और दो बच्चों के साथ खाया जहर, चारों की मौत

Vidisha Suicide News: देश में आत्महत्या की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। ताजा मामला मध्यप्रदेश के विदिशा जिले का है, जहां BJP नेता ने पत्नी और दो बच्चों के साथ जहर खाकर खुदकुशी कर ली। वे अपने दोनों बेटों की लाइलाज बीमारी को लेकर परेशान थे। खुदकुशी से पहले उन्होंने फेसबुक पर मार्मिक पोस्ट भी डाली थी। भाजपा के दुर्गानगर के मंडल उपाध्यक्ष और पूर्व पार्षद संजीव मिश्रा ने अपने परिवार के साथ जहर खा लिया, जिसके बाद गंभीर हालत में दोनों बच्चों और पति-पत्नी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पहले दोनों बेटों और बाद में संजीव मिश्रा, फिर उनकी पत्नी ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें:- PM नरेंद्र मोदी ने छात्रों के साथ की परीक्षा पे चर्चा, दिए ये टिप्स

गुरुवार की शाम करीब 6 बजे बीजेपी नेता संजीव मिश्रा अपने घर पर परिवार के साथ थे। खुदकुशी से कुछ देर पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी, जिसमें लिखा था- ईश्वर दुश्मन के बच्चों को भी ना दें यह बीमारी, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी डीएमडी । इसके बाद संजीव मिश्रा ने परिवार समेत जहर खाने से कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर ये पोस्ट की थी। पोस्ट देखने के बाद उनके साथी लोगों को पता चला। शाम करीब 6:45 बजे उनके एक परिचित घर पहुंचे तो बाहर से दरवाजा बंद था। घर का दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो चारों अचेत अवस्था में पड़े थे। (Vidisha Suicide News)

चारों को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां संजीव मिश्रा (45), पत्नी नीलम मिश्रा (42), बड़ा बेटा अनमोल (13) और छोटा बेटा सार्थक (7) की मौत हो गई। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही बीजेपी नेता जिला अस्पताल पहुंचे। साथ ही जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। मस्कुलर डिस्ट्रॉफी एक ऐसी बीमारी है, जिसमें इंसान की शक्ति क्षीण हो जाती है। मसल्स कमजोर होने के साथ सिकुड़ने लग जाती हैं। बाद में ये टूटने लगती हैं। चिकित्सा विशेषज्ञों के मुताबिक ये एक तरह का आनुवंशिक रोग है, जिसमें रोगी में लगातार कमजोरी आती है। उसकी मांस पेशियों का विकास रुक जाता है। (Vidisha Suicide News)

संजीव मिश्रा ने सुसाइड से पहले फेसबुक पर पोस्ट की थी, जिसका कैप्शन लिखा था कि शिकवा नहीं किसी से किसी से गिला नहीं, भाग्य में नहीं था, हमको मिला नहीं। मामले में कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने कहा कि संजीव मिश्रा के बच्चों को मस्कुलर डिस्ट्रॉफी नाम की जेनेटिक बीमारी थी, जिसका कोई इलाज नहीं है। जैसा उन्होंने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं बच्चों को नहीं बचा पा रहा हूं, मैं अब नहीं रहना चाहता। उन्होंने दरवाजा बंद करके सल्फास खा लिया। (Vidisha Suicide News)

https://twitter.com/gchahal/status/1618845144094248960

फेसबुक में डाली पोस्ट देखकर लोगों ने टीआई को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तुड़वाया। सभी को अस्पताल लेकर आए, इलाज करवाया, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि चारों में से कोई भी नहीं बचा। एडिशनल एसपी समीर यादव ने कहा कि पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो तथ्य आएंगे, उनके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

मृतक संजीव मिश्रा बीजेपी के दुर्गा मंडल के उपाध्यक्ष थे। उन्होंने मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चौहान को बताया कि उनके बच्चे मस्कुलर डिस्ट्रॉफी नाम की लाइलाज बीमारी से ग्रसित थे। संजीव मिश्रा ने उन्हें बताया था कि यह एक लाइलाज बीमारी है, उसको लेकर वे लगातार एम्स में डॉक्टरों से कंसल्ट करते रहते थे। संजीव मिश्रा ने ही बताया था कि बच्चों के जॉइंट लॉक हो गए हैं, जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। बच्चों को चलने फिरने में दिक्कत थी। उनका कहना था कि एक समय बाद पूरा शरीर काम करना बंद कर देगा। पहले बड़े लड़के को बीमारी थी, कुछ समय पहले छोटे बच्चे को भी बीमारी के लक्षण आना शुरू हुए थे। जिसको लेकर वह काफी परेशान थे। (Vidisha Suicide News)

इधर, सागर जिले के बीना रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली। दरअसल, युवक प्लेटफॉर्म पर चलने के दौरान पटरी में कूद जाता है और पटरी में लेट भी जाता है और ट्रेन के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद ट्रेन करीब 40 मिनट तक प्लेटफार्म पर ही खड़ी रही। अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं दतिया में पहलवान विश्वजीत पाठक ने भी खुदकुशी कर ली है। उन्होंने बुंदेला कॉलोनी स्थित घर में खुद को मारी गोली। विश्वजीत नेशनल गोल्ड चैंपियन रह चुके थे। (Vidisha Suicide News)

Back to top button
error: Content is protected !!