Google Analytics —— Meta Pixel

नेशनल हाईवे पर कार और बस में जोरदार भिड़ंत, 4 लोगों की मौत

Maharashtra Accident: महाराष्ट्र के पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर कार और बस की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। कार गुजरात से मुंबई जा रही थी। पालघर पुलिस ने बताया कि चालक के नियंत्रण खो देने के बाद कार बस से टक्करा गई। ये चारों लोग NRI थे। गुजरात के बारडोली से मुंबई एयरपोर्ट जा रहे थे। ये सब लंदन जा रहे थे। इसी बीच ये हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें:- खाई में गिरने के बाद यात्री बस में लगी आग, 44 लोगों की मौत

वहीं पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में पंडुआ इलाके के पास नेशनल हाईवे-34 पर एक बस का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 39 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राज्य मंत्री और कोलकाता के मेयर फिरहद हकीम घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने कहा कि आशंका है ड्राइवर की लापरवाही के चलते ये हादसा हुआ है। (Maharashtra Accident)

मुंबई हाईवे पर लगातार हो रहे हादसे

इससे पहले गोवा-मुंबई हाईवे पर दो सड़क हादसे हुए थे। कणकवली के पासे एक प्राइवेट बस के पलटने से 13 पैसेंजर्स की मौत हो गई थी। जबकि 23 लोग घायल बताए जा रहे थे। बस में 36 लोग सवार थे। इधर, एक कार और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें एक 4 साल का बच्चा भी शामिल थे। (Maharashtra Accident)

पाकिस्तान में 44 लोगों की हुई थी मौत

इधर, पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक यात्री बस खाई में गिर गई। इसके तुरंत बाद बस में आग लग गई, जिसमें 44 लोगों की मौत हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक हादसा लसबेला जिले में हुआ। बस में 48 यात्री सवार थे। लासबेला असिस्टेंट कमिश्नर हमजा अंजुम ने कहा कि हादसा बेहद खतरनाक था। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। पुलिस ने कहा कि बस क्वेटा से कराची जा रही थी। रफ्तार तेज होने के कारण ये ब्रिज पर लगे पिलर से टकराई और खाई में गिर गई। (Maharashtra Accident)

Back to top button
error: Content is protected !!