Google Analytics —— Meta Pixel

भेंट मुलाकत कार्यक्रम के तहत कल आरंग विधानसभा प्रवास पर सीएम भूपेश, 86 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

Bhent Mulakat Karyakram : प्रदेशव्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम (Bhent Mulaqat Karyakram) के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 7 फरवरी को प्रदेशव्यापी जिले के आरंग विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम भानसोज और समोदा पहुचेंगे। इस दौरान वह आरंग विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 86 करोड़ 66 लाख 10 हजार रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगें। जिसमें कुल 36 करोड़ 29 लाख 90 हजार रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 50 करोड़ 36 लाख 20 हजार रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

यह भी पढ़ें : कलेक्टर रजत बंसल ने की राजस्व विभाग के कामकाज की समीक्षा, निरीक्षकों व अधिकारियों को जारी किया गया कारण बताओ नोटिस

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के भूमि पूजन हेतु 76.13 लाख रुपए के 6 कार्य तथा 55.76 लाख रुपए के 2 कार्यों का लोकार्पण, जल संसाधन विभाग के भूमिपूजन हेतु 1502.02 लाख रुपए के 4 कार्य तथा 1835.501 लाख रुपए के 6 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : 12 घंटे के भीतर भूकंप के दूसरे झटके से दहला तुर्की और सीरिया, मौत के आंकड़े 1300 पार, भारत करेगा मदद

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के भूमिपूजन हेतु 2027.88 लाख रुपए के 13 कार्यों तथा 2713. 58 लाख रुपए के 9 कार्यों का लोकार्पण, जल संसाधन विभाग जल प्रबंध संभाग – 1 के 415.94 लाख रुपए के 2 कार्यों का लोकार्पण करेंगे। साथ ही ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के भूमिपूजन हेतु 23.87 लाख रुपए के 01 कार्य तथा 15.42 लाख रुपए के 4 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। इस तरह कुल 47 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 4% तक महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है सरकार, 42% होगा DA

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के जरिए प्रदेश की जनता से रूबरू हो रहे हैं और इस दौरान जनता की समस्याओं का निराकरण भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री कल 7 फरवरी को रायपुर जिले के आरंग विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम भानसोज और समोदा पहुचेंगे। (Bhent Mulakat Karyakram)

यह भी पढ़ें : India Energy Week : PM मोदी ने भारत ऊर्जा सप्‍ताह 2023 का किया उद्घाटन, बताई एनर्जी सेक्टर में देश की स्ट्रेटेजी

Back to top button
error: Content is protected !!