बंदोबस्त त्रुटि में निरंतर हो सुधार कार्य: मुख्यमंत्री बघेल
CM Bhupesh In Abhanpur: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर जिले के अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत तामासिवनी और खोरपा गांव में आम जनता से भेंट-मुलाकात के बाद अभनपुर विश्राम भवन में अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने गोधन न्याय योजना, रीपा, नरवा कार्यक्रम समेत विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को आजीविकामूलक गतिविधियों से जोड़ने और नरवा के कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से भू-जल स्तर की जानकारी ली और नरवा कार्यक्रम को अनवरत जारी रखने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें:- Maghi Punni Mela : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 150 बेटियों का हुआ विवाह, मुख्य अतिथि अमितेश शुक्ल ने दिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को बंदोबस्त त्रुटि में सुधार लाने, जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य राजस्व कार्यों को भी नियमित रूप से करने के निर्देश दिए। सुपोषण अभियान की समीक्षा में कुपोषित बच्चों के घर जाकर पोषण संबंधी जानकारी देने और गर्भवती महिलाओं की एनिमिया जांच कराने, खून की कमी पाए जाने पर इलाज की व्यवस्था कराने और हाट बाजार क्लिनिक योजना में अधिक से अधिक लोगों का निशुल्क इलाज और अन्य सुविधाओ का लाभ दिलाने कहा। (CM Bhupesh In Abhanpur)
उन्होंने सड़कों की स्थिति, पीएचई विभाग से जल जीवन मिशन की प्रगति की भी समीक्षा की। अवैध शराब और ओवर रेट की शिकायत पर गंभीर नाराजगी व्यक्त की। इसी प्रकार अवैध मुरूम खनन की शिकायत पर सक्त कार्रवाई करने कहा। इस मौके पर अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमलसिंह परदेशी समेत रायपुर जिले के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। (CM Bhupesh In Abhanpur)
तामासिवनी में CM भूपेश की घोषणा
- ग्राम तामासिवनी में उप-स्वास्थ्य केंद्र के लिए नया भवन बनवाया जाएगा।
- ग्राम पारागांव और चंपारण में भी उप-स्वास्थ्य केंद्र के लिए नया भवन बनवाया जाएगा।
- ग्राम मिलाई में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोली जाएगी।
- पटेवा से डोंगीतराई पिपरीद सोनसिल्ली मार्ग का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण किया जाएगा।
- भेलवाडीह-उपरवारा ग्रामीण मार्ग का भी चौड़ीकरण और मजबूतीकरण किया जाएगा।
- ग्राम घोरमट्टी और तर्रा में पूर्व माध्यमिक शाला प्रारंभ की जाएगी।
- शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा की क्षमता 30 बिस्तर से बढ़ाकर 50 बिस्तर की जाएगी।
- ग्राम कुरु और ग्राम डोमा में नया उप-स्वास्थ्य केंद्र खोला जाएगा।
- ग्राम छटेरा (आरंग) में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जाएगा।
- तामासिवनी में कॉलेज की स्वीकृति।
- गोबरा नवापारा में मुक्तिधाम का निर्माण।
खोरपा में CM भूपेश की घोषणा
- ग्राम चोरपा में उप तहसील कार्यालय खोला जाएगा।
- ग्राम खोरपा में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोला जाएगा।
- ग्राम सारखी में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोली जाएगी।
- ग्राम सलोनी से कोलर तक नयी सड़क का निर्माण करवाया जाएगा।
- नगर पंचायत अभनपुर को नगरपालिका का दर्जा दिया जाएगा।
- अभनपुर के 30 बिस्तर अस्पताल की क्षमता 50 बिस्तर की जाएगी।
- ग्राम बेंद्री में नया उप स्वास्थ्य केंद्र खोला जाएगा।
- ग्राम कोलर और टेकारी में उप स्वास्थ्य केंद्रों के लिए नवीन भवन का निर्माण करवाया जाएगा।
- अभनपुर पुराने नेशनल हाईवे को गौरव पथ निर्माण।
- शासकीय हायर सेकेन्डरी स्कूल छछानपैरी का नामकरण स्वर्गीय आशाराम डहरिया जी के नाम पर किया जाएगा।
- खोरपा में ITI के भवन का निर्माण किया जाएगा।



