Google Analytics —— Meta Pixel

पर्यटन के क्षेत्र में जशपुर जिले में अपार संभावना: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

CM Bhupesh on Jashpur: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड के मयाली गांव में आयोजित युवा महोत्सव 2023 के कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जशपुर प्राकृतिक रूप से बहुत ही सुंदर है। यहां का मौसम बहुत ही खुशनुमा है और यहां का मयाली महोत्सव इसमें चार चांद लगा रहा है। पर्यटन के क्षेत्र में भी जशपुर जिले में अपार संभावना को देखते हुए पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। यहां के प्राकृतिक सौंदर्य को देखने के लिए अब देश और विदेश के लोग भी आकर्षित हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- BJP नेता OP चौधरी ने PSC को लेकर उठाए सवाल, विकास उपाध्याय ने दिया ये जवाब

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर जिलेवासियों को 230 करोड़ 70 लाख रूपए की लागत के अनेक विकास कार्यों की दी सौगात। मुख्यमंत्री बघेल ने 176.74 करोड़ रूपए के 45 कार्यों का शिलान्यास और 53.96 करोड़ रूपए के 45 कार्यों का लोकार्पण किया। साथ ही हितग्राही मूलक योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को पट्टा, चेक और सामग्री वितरित की। मयाली महोत्सव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, गृह और लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू, लोक स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव और कुनकुरी विधायक यू.डी.मिंज, जशपुर विधायक विनय भगत, रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक भी उपस्थित थे। (CM Bhupesh on Jashpur)

मुख्यमंत्री ने कहा कि महोत्सव स्थल पर छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं की जानकारी स्टॉल के माध्यम से दी जा रही है। निश्चित रूप में नई दिशा में हम सब आगे बढ़ रहे हैं। किसानों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऋण माफी और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और लघु वनपज की खरीदी समेत वैल्यूएडिशन से आम लोगों को और किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। (CM Bhupesh on Jashpur)

रोजगार के क्षेत्र में भी बेहतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस साल 107 लाख 53 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। 22 हजार करोड़ की राशि किसानों के खाते में सीधे भुगतान किया गया है। गोधन न्याय योजना में 100 लाख क्विंटल से अधिक गोबर खरीदी की गई है और 200 करोड़ रूपए से अधिक की राशि विक्रेताओं के खाते में दी गई है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि मजदूरों की आय बढ़ाने और रोजगार उपलब्ध कराने के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क निर्माण के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया जा रहा है। (CM Bhupesh on Jashpur)

स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल से सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर उनकी भविष्य संवारा जा रहा है। भेंट-मुलाकात के दौरान जशपुर जिले को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी गई थी। जिसका लाभ अब लोगों को मिलने लगा है। CM बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पुरानी खेल परम्पराओं को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। पहले महिलाएं अपने मायके में गेंड़ी, फुगड़ी और अन्य खेल खेलती थी, अब छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में उन्होंने ससुराल में भी परम्पारिक खेलों में अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन किया। जिसके कारण छत्तीसगढ़िया खेलों को बढ़ावा मिल रहा है। (CM Bhupesh on Jashpur)

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने हरेली, तीजा, पोरा, आदिवासी दिवस के दिन भी अवकाश घोषित किया है। साथ ही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परम्परा, लोक नृत्यों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव मनाया जा रहा है। अब लोक छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परम्पराओं को देश-विदेश तक जानने लगे हैं। कुनकुरी विधायक यू.डी.मिंज ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शासन गांव, गरीब किसानों, मजदूरों, महिलाओं सभी वर्ग के हित के लिए बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री को जशपुर जिले में पर्यटन के क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्य के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी। (CM Bhupesh on Jashpur)

Back to top button
error: Content is protected !!