Google Analytics —— Meta Pixel

42 लाख के सोने के साथ एयरपोर्ट पर गिरफ्तार हुए तस्कर, पुलिस को चकमा देने की तरकीब हो गयी फेल

नेशनल न्यूज: पुलिसवालों को चकमा देने के लिए स्मगलर्स आए दिन नए-नए तरीके इजाद करते रहते हैं। लेकिन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल भी कुछ कम चालाक नहीं है।ऐसे स्मगलर्स को दबोचने में वे काफी माहिर होते हैं। हालांकि, गोल्ड स्मगलिंग का ताजा मामले के बारे में जानकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे।

तस्करों ने सोना छिपाने का जो तरीका इजाद किया है। वास्तव में काफी खुफिया था।लेकिन CISF ने इंफाल हवाई अड्डे पर तस्करों को दबोच लिया। तस्करों ने लगभग 42 लाख के सोने का पेस्ट बनाया हुआ था। ताकि किसी को शक भी न हो सके।तस्करों की तलाशी ली गई तो उनकी सारी चालाकी धरी की धरी रह गई। फिलहाल तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सोने का पेस्ट बनाकर चार हिस्सों में बांटे

खबरों के मुताबिक इस व्यक्ति ने करीब 900 ग्राम सोने का पेस्ट बनाया हुआ था।साथ ही पेस्ट को मलाश्य में छिपा लिया। जानकारी के मुताबिक इस सोने की कीमत तकरीबन 42 लाख रुपए बताई जा रही है। साथ ही तस्कर सोना लेकर दिल्ली जा रहा था। जहां उसे सोने की डिलीवरी देनी थी। लेकिन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को इसकी भनक पहले ही लग चुकी थी।उन्होने बड़ी ही समझदारी से तस्करों को इंफाल एयर्पोर्ट पर रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।तस्करों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें : नक्सलियों द्वारा बिछाए गए IED की चपेट में आए दो जवान, इलाके में सर्चिंग जारी

तस्करों ने सोने का पेस्ट बनाकर चार हिस्सों में बांट लिया था। जिसे देखकर CISF शक हो गया था। पेस्ट के चार अंडाकर लड्डू बनाकर मलाश्य में छिपा रखा था जांच रिपोर्ट में पाया गया कि चारों हिस्सों में 908 ग्राम सोना मौजूद था। गिरफ्तार शख्स केरल का रहने वाला है। शख्स का नाम पहले भी सोने की तस्करी में आ चुका है। लेकिन काफी दिनों से पुलिस की गिरफ्त से दूर था। जिसे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा ने धर दबोचा।

Back to top button
error: Content is protected !!