Google Analytics —— Meta Pixel

शुरू हुई बॉलीवुड के सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म हेरा फेरी के तीसरे पार्ट की शूटिंग, राजू के रोल में हुई अक्षय कुमार की वापसी

Hera Pheri 3 : बॉलीवुड की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्मों में शुमार ‘हेरा फेरी 3’ पिछले लंबे समय से चर्चा में बनी हुई थी। पहले खबर थी कि हिट फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट में अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन का नाम फाइनल किया गया है। हालांकि सुनील शेट्टी, परेश रावल तीसरे पार्ट का हिस्सा थे। लेकिन अब फैंस के लिए अच्छी खबर है। ‘हेरा फेरी’ के तीसरे पार्ट के लिए अक्षय कुमार का नाम फाइनल कर लिया गया है। इतना ही नहीं इस फिल्म की शूटिंग भी मंगलवार यानी आज से शुरू हो गई है। इस खबर के आने के बाद से ही फैंस की खुशी की ठिकाना नहीं है।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियां अंतिम चरण में, 23 को खड़गे तो 24 फरवरी को राहुल गांधी पहुंचेंगे रायपुर

Hera Pheri 3 : शुरू हुई फिल्म की शूटिंग

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक करीबी सूत्र ने बताया कि फिरोज नाडियाडवाला ने फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ की शूटिंग आज से शुरू कर दी है। शूट मुंबई के एम्पायर स्टूडियो में गुपचुप तरीके से शुरू किया गया है। पहले की तरह तीसरे भाग के लिए भी अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी साथ आई है। फिल्म के कैरेक्टर राजू, श्याम और बाबूराव तीनों ही सेट पर लौटकर बेहद उत्साहित हैं।

कार्तिक आर्यन ने अक्षय कुमार को किया था रिप्लेस

जाहिर है कि इससे पहले खबर थी कि ‘हेरा फेरी‘ के तीसरे पार्ट से अक्षय कुमार का पत्ता साफ कर दिया गया है। उनकी जगह पर कार्तिक आर्यन को लिया गया है। जैसे ही ये खबर आई तो फिल्म के प्रसंशक काफी नाराज हो गए। वहीं अक्षय कुमार के फैंस ने ट्विटर पर फिल्म में उनकी वापसी के लिए हैशटैग भी चलाया। हर कोई चाहता था कि पहले दोनों पार्ट की तरह ही तीसरे पार्ट में भी उन्हें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी दिखाई दे।

यह भी पढ़ें : इंडियन आर्मी ने अग्निपथ योजना में किया बड़ा बदलाव, अब ये लोग भी कर सकेंगे आवेदन, रजिस्‍ट्रेशन शुरू जल्द करें Apply

Hera Pheri 3 : फैंस की डिमांड के बाद वापस आए अक्षय

कई दिनों तक फिल्म की कास्टिंग को लेकर खूब विवाद हुआ। कभी खबरें आईं कि अक्षय कुमार तीसरी किस्त में नहीं होंगे तो कभी इसमें उनके होने की चर्चा से बॉलीवुड का बाजार गर्म रहा। लेकिन फैंस की भारी डिमांड पर अब ‘हेरा फेरी 3’ के लिए अक्षय कुमार का नाम फाइनल हो चुका है। वहीं खबर है कि फिल्म को डायरेक्ट फिरोज नाडियाडवाला कर रहे हैं। यानी अनीस बाज्मी फिल्म का निर्देशन नहीं कर रहे हैं और ना ही कार्तिक आर्यन इसका हिस्सा हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!