Google Analytics —— Meta Pixel

त्रिपुरा-नागालैंड में BJP को बहुमत, मेघालय में NPP को सबसे ज्यादा वोट, PM मोदी ने जताया आभार

3 States Election Results: पूर्वोत्तर के 3 राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा को फिर से बहुमत मिला है। नागालैंड में भाजपा गठबंधन को 37 और त्रिपुरा में 33 सीटें मिली हैं। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 32 सीटें जीतकर बहुमत का आंकड़ा पार किया है। टिपरा मोथा पार्टी को 13 सीटों पर, इंडिजिनस पीपल फ्रंट ऑफ त्रिपुरा को 1 सीट पर, कांग्रेस को 3 सीटों और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) को 11 सीटों पर जीत मिली है।

यह भी पढ़ें:- हाथरस दुष्कर्म केस में 3 आरोपी बरी, एक को उम्रकैद की सजा

वहीं नागालैंड विधानसभा चुनाव में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी ने सबसे ज्यादा 25 सीटें जीती हैं। भाजपा ने 12, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) ने 2, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने 6 और नेशनल पीपुल्स पार्टी ने 5 सीटों पर जीत प्राप्त की है। इधर, मेघालय विधानसभा चुनाव में नेशनल पीपुल्स पार्टी ने सबसे ज्यादा 26 सीटों पर जीत दर्ज की है। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी को 11, भाजपा को 2, कांग्रेस को 5 और TMC को 5 सीटों पर जीत मिली है। (3 States Election Results )

चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा मुख्यालय पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। नतीजों को लेकर BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा ने कहा कि PM ने उत्तर पूर्व के त्रिपुरा में दोबारा सरकार बनाने में नेतृत्व दिया। नागालैंड में BJP को यशस्वी बनाया और मेघालय में वोट प्रतिशत बढ़ाने में योगदान दिया है। मैं इसके लिए लाखों कार्यकर्ताओं की ओर से उनके इस प्रयास के लिए उनका अभिनंदन करता हूं। (3 States Election Results )

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते सालों में भाजपा मुख्यालय ऐसे कई अवसरों का साक्षी बना है। आज हमारे लिए जनता को विनम्रता से नमन करने का एक और अवसर आया है। मैं त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड की जनता का सिर झुकाकर आभार व्यक्त करता हूं। इन राज्यों की जनता ने हमारे साथी सहयोगियों को भरपूर आशीर्वाद दिया है। दिल्ली में भाजपा के लिए कार्य करना कठिन नहीं है, लेकिन नॉर्थ ईस्ट में हमारे कार्यकर्ताओं ने दोगुनी मेहनत की है, उनके मेहनत की मैं सराहना करता हूं और धन्यवाद करता हूं। (3 States Election Results )

Back to top button
error: Content is protected !!