Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पेश, 8 प्रतिशत है प्रदेश की GDP

Economic Survey Report: छत्तीसगढ़ विधानसभा के तीसरे दिन भी जमकर हंगामा हुआ। इस बीच सदन में आर्थिक सर्वे रिपोर्ट मंत्री अमरजीत भगत ने पेश कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ का GDP 8% है। जबिक देश का GDP 7% है। छत्तीसगढ़ का कृषि क्षेत्र GSDP 5.93% है। वहीं देश 3.45% है। प्रदेश उद्योग क्षेत्र GSDP 7.83% है। वहीं देश 4.11% है। रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ में प्रति व्यक्ति आय में 10% बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने किया प्रखर आंदोलन का आगाज, सरकार के सामने रखी 14 सूत्रीय मांग

छत्तीसगढ़ में प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 33 हजार 898 रुपए है।  इसके पहले सदन की कार्यवाही शुरू होते ही बिलासपुर में एम्स की स्थापना को लेकर प्रश्न हुआ, जिसका जवाब स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव ने दिया। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में एम्स खोलने केंद्र को पत्र लिखा है। वहीं बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने पूछा कि छत्तीसगढ़ ओलंपिक विजेताओं को क्या आरक्षण मिलेगा, जिस पर खेल मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि सरकारी नौकरियों में आरक्षण का प्रावधान नहीं है। (Economic Survey Report)

विधानसभा में मंत्री लखमा के विभागों का जवाब मंत्री मोहम्मद अकबर ने दिया। मंत्री लखमा की उपस्थिति में जवाब देने से विपक्ष नाराज हो गया, जिस पर विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि पहले भी इस तरह की व्यवस्था दी गई है। वहीं शून्यकाल के दौरान भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा ने अनुकंपा नियुक्ति की मांग के लिए धरने पर बैठीं महिलाओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भी आवाज बुलंद की। साथ ही अनियमित कर्मचारियों के नियमितिकरण का भी मुद्दा सदन में गूंजा। इधर, छत्तीसगढ़ में आर्थिक सर्वेक्षण पेश होने पर कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि हम सभी दिशा में बेहतर प्रयास कर रहे हैं। हम कई क्षेत्रों में अन्य राज्यों से बेहतर है। (Economic Survey Report)

आंकड़ों पर डाले एक नजर

  • छत्तीसगढ़ विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पेश
  • विभागीय मंत्री अमरजीत भगत ने किया पेश
  • छत्तीसगढ़ का GDP 8%, देश का GDP 7%
  • छत्तीसगढ़ कृषि क्षेत्र GSDP 5.93%,देश 3.45%
  • छत्तीसगढ़ उद्योग क्षेत्र GSDP 7.83%, देश 4.11%
  • छत्तीसगढ़ कृषि क्षेत्र GSDP 5.93%,देश 3.45%
  • छत्तीसगढ़ सेवा क्षेत्र GSDP 9.21%, देश 9.14%
  • छत्तीसगढ़ में प्रति व्यक्ति आय में 10% बढ़ोतरी
  • छत्तीसगढ़ में प्रति व्यक्ति आय 1,33,898 रुपए
  • देश में प्रति व्यक्ति आय 1,70,620 रुपए
Back to top button
error: Content is protected !!