मंत्री चौबे ने BJP विधायकों की आवाज को बताया जानवरों जैसा, पढ़ें क्या है पूरा मामला
Minister Ravindra Choubey Statement: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में लगातार हंगामा हो रहा है। इसी बीच संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे ने BJP विधायकों की आवाज को जानवरों जैसा बताया। इस पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि वे पशुबल को नियंत्रित करना जानते हैं। इसके बाद कांग्रेस विधायक विनय जायसवाल ने तंस कसा कि BJP विधायकों को रेबीज के इंजेक्शन की जरूरत है, जिस पर सदन में जमकर हंगामा हुआ।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पेश, 8 प्रतिशत है प्रदेश की GDP
वहीं पूर्व मंत्री और BJP विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से कहा कि कांग्रेस विधायकों को रेबीज इंजेक्शन लगवा दीजिए। इस पर संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा सदन में विपक्ष शब्दों की मर्यादा न लांघे। अगर हमारे शब्दों से तकलीफ हुई है तो क्षमा मांगते हैं। वहीं भारी हंगामे के बाद सदन में आर्थिक सर्वे रिपोर्ट मंत्री अमरजीत भगत ने पेश कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ का GDP 8% है। जबिक देश का GDP 7% है। छत्तीसगढ़ का कृषि क्षेत्र GSDP 5.93% है। वहीं देश 3.45% है। प्रदेश उद्योग क्षेत्र GSDP 7.83% है। वहीं देश 4.11% है। रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ में प्रति व्यक्ति आय में 10% बढ़ोतरी दर्ज की गई है। (Minister Ravindra Choubey Statement)
छत्तीसगढ़ में प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 33 हजार 898 रुपए है। इसके पहले सदन की कार्यवाही शुरू होते ही बिलासपुर में एम्स की स्थापना को लेकर प्रश्न हुआ, जिसका जवाब स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव ने दिया। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में एम्स खोलने केंद्र को पत्र लिखा है। वहीं बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने पूछा कि छत्तीसगढ़ ओलंपिक विजेताओं को क्या आरक्षण मिलेगा, जिस पर खेल मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि सरकारी नौकरियों में आरक्षण का प्रावधान नहीं है। इधर, अंबिकापुर में कुत्ते के काटने से एक महिला की मौत हो गई है। महिला पर कुत्ते पर 1 महीने पहले हमला किया था, जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बता दें कि महिला रायगढ़ जिले की रहने वाली थी। (Minister Ravindra Choubey Statement)