Google Analytics —— Meta Pixel

प्रवासी पक्षियों के लिए बनाया जाएगा बर्ड सेंचुरी पार्क, कलेक्टर ने दिए ये निर्देश

Bird Park in Dantewada: दंतेवाड़ा कलेक्टर विनीत नंदनवार जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर पर स्थित कुम्हाररास डैम पहुंचे, जहां कलेक्टर ने आला अधिकारियों के साथ पहुंच स्थल का अवलोकन करते हुए पक्षी विहार बनाने के निर्देश दिए। कुम्हाररास डैम ऐसा क्षेत्र है, जहां प्रवासी पक्षियों के साथ अन्य पक्षी भी पहुंचते हैं। क्षेत्र भी पक्षियों के लिए महत्वपूर्ण है, जहां वन्य जीवों और प्रवासी पक्षियों को पानी उपलब्ध होने से प्रवासी पक्षियां उन्मुक्त विचरण कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- मंत्री चौबे ने BJP विधायकों की आवाज को बताया जानवरों जैसा, पढ़ें क्या है पूरा मामला

कलेक्टर ने प्रवासी पक्षियों को सुरक्षित क्षेत्र मुहैया करवाने के लिए प्रवासी पक्षियों के लिए पक्षी विहार बनाने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर सुरेंद्र ठाकुर, जनपद CEO कुआकोंडा मोहनीश देवांगन मौजूद रहे। गौरतलब है की पर्यटक दंतेवाड़ा जिले में स्थित ऐतिहासिक स्थल, जलप्रपात जैसे अन्य स्थल दंतेवाड़ा जिले की ओर आकर्षित होते हैं। अब पहाड़ियों के बीच में स्थित पार्क बनने से पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही इस पार्क के निर्माण से निश्चित ही ज्यादा से ज्यादा पर्यटक हमारे शहर की ओर आकर्षित होंगे। (Bird Park in Dantewada)

बता दें कि छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में स्थित लामनी पार्क में प्रदेश का पहला पक्षी विहार बनाया गया है। इसके लिए करीब 50 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि यहां पक्षियों की कुल 30 प्रजातियों को रखा गया है। इनमें देसी और विदेशी दोनों नस्ल के बर्ड्स शामिल हैं। फिलहाल 300 बर्ड्स को लाकर रखा गया है। लामनी जैव विविधता पार्क के संचालक और फॉरेस्ट रेंजर देवेंद्र वर्मा ने बताया कि पिछले करीब 3 सालों से शहर के इस पार्क में पक्षी विहार बनाने का काम किया जा रहा था, जहां हिरण और हंस को भी रखा गया है।  इस पार्क में सालभर पर्यटकों की भीड़ रहती है, जिसे देखते हुए ये फैसला लिया गया है। (Bird Park in Dantewada)

Back to top button
error: Content is protected !!