Google Analytics —— Meta Pixel

कांकेर के तेढ़ाईकोंदल की बेटी आशा लता जयपुर में करेगी नौकरी, CM भूपेश ने कही ये बात

CM Bhupesh on Asha: कांकेर जिले के तेढ़ाईकोंदल की आशालता ने मुख्यमंत्री से कहा कि मुझे 11 हजार रुपये की नौकरी मिली है और मैं परिवार की पहली सदस्य हूं, जिसे नौकरी मिली है, मैं अब जयपुर जाकर नौकरी करूंगी। मुख्यमंत्री ने आशा लता के आत्मविश्वास की सराहना करते हुए नियुक्ति पत्र सौंपा और शुभकामनाएं दी। दरअसल, कांकेर प्रवास के दौरान ग्राम करप पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त 15 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा, जिन्हें अब विभिन्न संस्थानों में रोजगार मिल गया है।

यह भी पढ़ें:- CM भूपेश ने कांकेर को दी करोड़ों के विकासकार्यों की सौगात, पढ़ें पूरी खबर

मुख्यमंत्री ने आशा लता के साथ ही सभी युवाओं का उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। मुख्य मंच से अपने संबोधन में भी मुख्यमंत्री बघेल ने आशा लता का जिक्र करते हुए कहा कि आदिवासी अंचल की इस बेटी ने मुझे उत्साह से बताया कि उसे 11 हज़ार रुपये की नौकरी मिली है। वास्तव में हम सब के लिए यह अत्यंत गौरव और खुशी की बात है कि हमारी बेटियां आगे बढ़ रही है। (CM Bhupesh on Asha)

बता दें कि जिला कौशल विकास केंद्र द्वारा जिले के युवाओं को रोजगार दिलाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण प्राप्ति के उपरांत जिले के 522 युवाओं को रोजगार मिल चुका है। इसी क्रम में 15 युवाओं को जयपुर और आंध्र प्रदेश के विभिन्न संस्थानों में नौकरी मिलने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नियुक्ति पत्र सौंपा। (CM Bhupesh on Asha)

वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांकेर जिले के विकास के लिए 143 करोड़ 92 लाख रूपये के 95 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री द्वारा 110 करोड़ 15 लाख रूपये के 76 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 33 करोड़ 77 लाख रूपये के 19 कार्यों का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा करप गांव में आयोजित कार्यक्रम में 110 करोड़ 15 लाख रूपये के 76 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया, जिसमें नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत साल्हेभाट-सारण्डा मार्ग के 1/4 किलोमीटर पर कंक नाला में उच्च स्तरीय सेतुमय पहुंच मार्ग निर्माण कार्य लागत 05 करोड़ 89 लाख रूपये का काम शामिल है। (CM Bhupesh on Asha)

Back to top button
error: Content is protected !!