Google Analytics —— Meta Pixel

मच्छर भगाने वाली मॉर्टिन की वजह से गई 6 लोगों की जान, जानिए क्या है पूरा मामला

Delhi Martin Case: देश की राजधानी दिल्ली के नॉर्थ-ईस्ट इलाके में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई है। शास्त्री पार्क में एक घर में परिवार के 8 लोगों में से 6 की दम घुटने से मौत हो गई। मौत की वजह मच्छर भगाने वाले मॉर्टिन को बताया जा रहा है। कॉइल के कारण गद्दे में आग लग गई थी, जिसके चलते दो लोगों की जलने से और बाकी 4 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दिल्ली की डिप्टी कमिश्नर जॉय तिर्की ने बताया कि परिवार ने रात में सोने से पहले मच्छर अगरबत्ती जलाई। इसके साथ घर के खिड़की और दरवाजे बंद कर लिए।

यह भी पढ़ें:- अहमदाबाद में PM मोदी के खिलाफ लगाए गए पोस्टर, 8 AAP कार्यकर्ता गिरफ्तार

खिड़की और दरवाजे बंद होने से कमरे में धुआं भर गया और कार्बन मोनोऑक्साइड गैस निकली। साथ ही अगरबत्ती गद्दे पर गिर गई, जिसके बाद आग लग गई। इससे सबका दम घुटने लगा। दिल्ली पुलिस ने बताया कि उन्हें सुबह 9 बजे के करीब एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि मच्छी मार्केट शास्त्री पार्क के पास एख घर में आग लग गई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि सभी 8 सदस्य बेसुध अवस्था में पड़े थे। सभी लोगों को पास के जग प्रवेश चंद्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर्स ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों में 4 पुरुष, 1 महिला और एक बच्चा शामिल है, जिसकी उम्र डेढ़ साल बताई जा रही है। (Delhi Martin Case)

इधर, इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में हुए हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई है। मामले में मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सेवाराम गलानी पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। जबकि 20 से ज्यादा लोगों का अभी इलाज चल रहा है। दरअसल, देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा। शुक्रवार सुबह रेस्क्यू दोबारा शुरू किया गया। मंदिर की दीवार और बावड़ी की स्लैब तोड़ी गई। आर्मी और प्रशासन की कई टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी रहीं। 53 वर्षीय सुनील नाम के शख्स का शव शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे बाहर निकाला। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो चुका है। (Delhi Martin Case)

Back to top button
error: Content is protected !!