अहमदाबाद में PM मोदी के खिलाफ लगाए गए पोस्टर, 8 AAP कार्यकर्ता गिरफ्तार

Action on AAP Workers: गुजरात के अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाने पर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने पोस्टर लगाने वाले 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी आम आदमी पार्टी के पोस्टर कैंपेन शुरू होने के एक दिन बाद हुई है। अहमदाबाद पुलिस ने बताया कि PM मोदी के खिलाफ शहर में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए थे। केस दर्ज कर लिया गया है। गुजरात के AAP चीफ इसुदान गढ़वी ने कहा कि जिन्हें गिरफ्तार किया गया, वो हमारे पार्टी वर्कर्स हैं। गढ़वी ने कहा कि ये भाजपा की तानाशाही का नमूना है।

यह भी पढ़ें:- पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में फिर भड़की हिंसा, 80 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि मोदी हटाओ-देश बचाओ का पोस्टर लगाने वाले हमारे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। ये भाजपा का डर नहीं तो और क्या है। भाजपा चाहे जितना जोर लगा ले, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लड़ते रहेंगे। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने मोदी हटाओ-देश बचाओ पोस्टर कैंपेन शुरू किया है। ये कैंपेन देशभर में 11 भाषाओं में चल रहा है। अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू के अलावा गुजराती, पंजाबी, तेलुगु, बंगाली, उड़िया, कन्नड़, मलयालम और मराठी भाषा में भी कैंपेन चलाया जा रहा है। (Action on AAP Workers)

इससे पहले दिल्ली में 21 मार्च को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाने के मामले में 100 FIR हुई थी। दिल्ली पुलिस के मुताबिक 100 में से बाकी FIR दूसरे पोस्टर्स को लेकर दर्ज की गई थी। सभी केस प्रिंटिंग प्रेस एक्ट और प्रॉपर्टी डिफेसमेंट एक्ट के तहत दर्ज किए गए हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के ऑफिस से निकलते हुए एक वैन से भी पोस्टर जब्त किए गए थे। इस केस में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक दिल्ली के कुछ हिस्सों में ‘मोदी हटाओ देश बचाओ’ नारों वाले पोस्टर लगे थे। इन पोस्टरों में प्रिंटिंग प्रेस का ब्योरा नहीं था। (Action on AAP Workers)

भारतीय जनता पार्टी ने भी जवाब में दिल्ली में जगह-जगह दीवारों पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पोस्टर लगाए थे। इन पोस्टर्स में लिखा था कि बेईमान-तानाशाह अरविंद केजरीवाल को हटाओ, दिल्ली को बचाओ। इन पोस्टर्स के नीचे भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा का नाम भी लिखा था। उन्होंने एक ट्वीट में ये पोस्टर शेयर करके बताया था कि अरविंद केजरीवाल ने शराब घोटाले, बस घोटाले, स्कूल घोटाले में रिश्वत ली। इस पर केजरीवाल ने कहा था कि उन्होंने ये पोस्टर देख लिए हैं और उन्हें इनसे कोई परेशानी नहीं है। लोकतंत्र में हर व्यक्ति को ऐसे पोस्टर लगाने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि मैं नहीं समझ पा रहा हूं कि मोदी जी को अपने खिलाफ लगे पोस्टरों से क्यों परेशानी हुई। बता दें कि BJP और AAP में पोस्टर वॉर जारी है। (Action on AAP Workers) 

Related Articles

Back to top button