Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में हो सकती है झमाझम बारिश, अगले 3 दिन तक के लिए अलर्ट जारी

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दोपहर के बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज धूप के बाद बादल छाए और हल्की बारिश हुई। इसी तरह के हालात प्रदेश के कई हिस्सों में बने रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 6, 7 और 8 अप्रैल को रायपुर, गरियाबंद, राजनांदगांव, कवर्धा, महासमुंद, दुर्ग, बस्तर संभाग के नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा में बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें:- गांवों को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना मुख्य उद्देश्य: CM भूपेश बघेल

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से नमी आने का सिलसिला लगातार जारी है। साथ ही एक द्रोणिका छत्तीसगढ़ से लेकर तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक बनी हुई है। इन दो सिस्टम की वजह से कई जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं कई जगहों पर अंधड़ और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। इस दौरान राज्य के तापमान में किसी भी तरह से विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। (Chhattisgarh Weather)

यह भी पढ़ें:- Coronavirus Update : फिर बढ़ी कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में 4435 नए संक्रमित, एक्टिव केस भी 23 हजार के पार

वहीं रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और महासमुंद के आस-पास भी हल्की बारिश होगी। बंगाल की खाड़ी में बने एंटी साइक्लोन के कारण छत्तीसगढ़ में भारी मात्रा में नमी आ रही है। इस कारण आने वाले 3 दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। दोपहर में गर्मी और शाम को अंधड़ बारिश होगी। छत्तीसगढ़ में दो हफ्ते पहले ही मौसम का मिजाज बिगड़ा था। रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई थी। धमतरी, बिलासपुर, महासमुंद और अंबिकापुर-मैनपाट में जमकर ओले भी गिरे थे। दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई थी। इससे फसलों को भारी नुकसान पहुंचा था। बीते दिनों सरगुजा के कई हिस्सों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे मक्का, गेहूं, तरबूज, टमाटर जैसी फसलों को बहुत नुकसान पहुंचा था, जिसके लिए किसान मुआवजे की मांग कर रहे हैं। (Chhattisgarh Weather)

Back to top button
error: Content is protected !!