Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में बढ़ी संपत्ति कर जमा करने की तारीख, अब 30 अप्रैल तक जमा कर सकेंगे टैक्स

Chhattisgarh Property Tax: छत्तीसगढ़ सरकार ने जनता के हित में संपत्ति कर भुगतान में विशेष छूट देने का अहम फैसला लिया है। इसके तहत राज्य में संपत्ति कर और विवरणी जमा करने के लिए निर्धारित अंतिम तिथि 31 मार्च को बढ़ाकर अब 30 अप्रैल तक कर दी गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव डहरिया की पहल पर अंतिम तिथि में 30 दिवस की विशेष छूट प्रदान करते हुए नागरिकों की सुविधा के लिए एक महीना का अतिरिक्त अवसर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:- सरहुल पर्व कार्यक्रम में हुए शामिल CM भूपेश, 50 लाख रूपये देने की घोषणा की

बता दें कि बीते सालों में कोरोना माहामारी को देखते हुए संपत्तिकर और विवरणी जमा करने के लिए निर्धारित अंतिम तिथि 31 मार्च में विशेष छूट प्रदान करते हुए अतिरिक्त अवसर दिया गया था। इस साल 2022-23 की संपत्ति कर और विवरणी जमा करने के लिए पूर्व में दिए गए छूट की समय सीमा -15 अप्रैल 2023 तक को बढ़ाकर 30 अप्रैल 2023 तक कर दी गई है। (Chhattisgarh Property Tax)

इसे लेकर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा समस्त कलेक्टर, आयुक्त और मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद समेत नगर पंचायत को जारी पत्र में कहा गया है कि नागरिकों द्वारा कार्यालय में आकर संपत्तिकर के भुगतान की स्थिति में, फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्यत किया जाए। फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए निकाय के कर्मचारियों द्वारा घर- घर जाकर संपत्तिकर की वसूली की जाए और नागरीकों को ऑनलाइन भुगतान के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित किया जाए। (Chhattisgarh Property Tax)

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश और नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया की पहल पर 1 महीने की छूट दी गई है। प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में ऑनलाइन टैक्स जमा करने की सुविधा दे रहा है। POS मशीन के जरिए निकायों के दफ्तर में टैक्स जमा किए जा रहे हैं। रायपुर नगर निगम में इसकी वेबसाइट और ‘मोर रायपुर’ एप में ऑनलाइन टैक्स जमा किया जा सकता है। इसके अलावा क्यूआर कोड, डेबिट-क्रेडिट कार्ड से भी भुगतान किया जा सकता है। इसमें करदाता को पेमेंट की रसीद भी ऑनलाइन मिल रही है। (Chhattisgarh Property Tax)

Back to top button
error: Content is protected !!