Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : 8 अप्रैल को बूढ़ादेव महापूजा, प्रदेशभर से दान में मिले कांसे का दिखेगा पहाड़, 71 फिट ऊंचे बूढ़ादेव की प्रतिमा का होगा निर्माण

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना द्वारा चलाये जा रहे कांसा दान अभियान के अंतर्गत मुख्य कार्यक्रम कल दिनांक 8 अप्रैल, दिन शनिवार को बूढ़ा तालाब स्टेडियम में रखा गया है। जहां परम्परागत पूजा विधान के साथ देवताओं का आह्वान किया जाएगा।

Chhattisgarh News : 25 फरवरी से चल रहा था सेना का रथ

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना का रथ 25 फरवरी से चल रहा था जो 7 अप्रैल को थम गया। कांसा दान के लिए निकले सभी विकासखण्डवार रथ राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब पहुंच चुके हैं। भारी मात्रा में प्रदेशभर से मिले कांसे का बर्तन व पीतल, तांबे की धातु के संग ही कई परिवार से प्राप्त सोने व चांदी के आभूषण के संग प्रदेश रथ रायपुर पहुंच चुका है।

Chhattisgarh News

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में स्वामी आत्मानंद स्कूलों में एडमिशन प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू, जानिए कैसे करना होगा आवेदन

आज इस महाआयोजन के अंतर्गत कई पारम्परिक आयोजनों के बीच बूढ़ादेव की मूर्ति निर्माण के लिए देव कारीगरों को धातु विधानपूर्वक सौंप दी जाएगी। आज के कार्यक्रम में लाखों लोगों की उपस्थिति के बीच ग्राम देवी देवताओं के आवाहन के संग और मान मनौती कर 71 फिट ऊंचे बूढ़ादेव की प्रतिमा निर्माण का काम शुरू हो जाएगा।

प्रदेशवासियों ने बढ़ चढ़कर किया कांसा दान

अपने प्रदेश के कुलदेवता बूढ़ादेव की मूर्ति निर्माण के लिए प्रदेशभर के लोगों ने उत्साह से कांसा दान किया। नवविवाहित जोड़ों ने विवाह में मिले पंच रत्न धातु पचहर का दान किया और प्रदेश के विकास की कामना की। गांवों में बच्चे बूढ़े महिलाओं समेत युवाओं ने भी कांसा दान अभियान में सहभागिता दिखाई।

यह भी पढ़ें : विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल को, जानें क्या है इस साल का थीम, छत्तीसगढ़ सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाएं

कल 8 अप्रैल, दिन शनिवार को मुख्य कार्यक्रम रायपुर के बूढ़ादेव आउटडोर स्टेडियम में आयोजित है। जिसमें छत्तीसगढ़ के कोने कोने से लोगों की मौजूदगी रहेगी। मुख्य कार्यक्रम की शुरूआत 11 बजे से होगी जो बूढ़ा तालाब के बीचोबीच महापूजा के संग संध्या 6 बजे तक सम्पन्न होगा। छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के लाखों सेनानी इस महाआयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में लगे हए हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!