BJP प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव बिरनपुर में गिरफ्तार, हिंसा पीड़ित परिवार से करने वाले थे मुलाकात
Arun Sao Arrested: बेमेतरा हिंसा को लेकर छत्तीसगढ़ में लोगों का आक्रोश बढ़ गया है। बिरनपुर में 2 समुदायों के बीच हुए मारपीट और एक युवक की हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद ने छत्तीसगढ़ बंद बुलाया था, जिसका असर कई जिलों में देखने को मिला। इधर, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ बिरनपुर के पास पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान BJP कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। अरुण साव मारपीट में जान गंवाने वाले युवक के घर उसके परिजनों से मिलने जा रहे थे। साव के साथ कुछ BJP कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ के इस जिले में कोरोना विस्फोट, एक साथ 14 छात्र हुए पॉजिटिव
इससे पहले साजा में भी पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की थी, लेकिन कार्यकर्ताओं और साव ने बैरिकेड तोड़ दिया और आगे बढ़ गए। वहीं कार्यकर्ताओं के साथ झूमाझटकी के दौरान रायपुर के एक पत्रकार को चोट आई है। बिरनपुर गांव में कुछ प्रदर्शनकारियों ने एक मकान में आग लगा दी, जिसके चलते अंदर रखा सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। आगजनी की घटना में दुर्ग रेंज के IG आनंद छाबड़ा बाल-बाल बचे। हालांकि अब तक ये कंफर्म नहीं हो सका है कि किसने उस झोपड़ीनुमा मकान में आग लगाई थी। बताया जा रहा है कि जिस मकान में आग लगाई गई है। वह गांव से कुछ दूरी पर है। (Arun Sao Arrested)
भूपेश की आकंठ में डूबी पुलिस कल तक सोई हुई थी, जब जिहादी हिंदू परिवारों का कत्लेआम कर रहे थे।
आज हम पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे हैं, बिरनपुर के रास्ते में पुलिस ने हमें बंधक बना शांतिपूर्ण मार्च को कुचलने की तैयारी में है।#Chhattisgarh_Me_TuglakRaj #छत्तीसगढ़_बनता_जिहादगढ़ pic.twitter.com/mIWk9juPuz
— Arun Sao (@ArunSao3) April 10, 2023
बता दें कि ब्लास्ट के वक्त IG और कुछ पुलिसकर्मी उस मकान के पास ही खड़े थे। वहीं बिरनपुर-सहसपुर रोड पर करीब 800 लोगों की भीड़ पहुंच गई। सभी को बैरिकेडिंग लगाकर रोका गया। किसी को भी गांव में जाने नहीं दिया जा रहा है। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। साजा, बिरनपुर से करीब 20 किलोमीटर दूर है। दरअसल, शनिवार को बेमेतरा में बिरनपुर गांव में 2 स्कूली छात्रों के बीच रास्ते में साइकिल चलाते समय कट मारने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान एक युवक ने छात्र के हाथ पर कांच की बोतल तोड़ दी, जिसके चलते उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। (Arun Sao Arrested)
भुनेश्वर साहू, हम शर्मिंदा हैं।
तेरे जिहादी कातिल जिंदा हैं।#Chhattisgarh_Me_TuglakRaj
Bhupesh Ka TalibaniRaj pic.twitter.com/AWIRdTmM88— Arun Sao (@ArunSao3) April 10, 2023
घटना की जानकारी बच्चों के घरों तक पहुंची। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट होने लगी। इस बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने तलवार से 22 साल के भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी थी। पूरे मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिले में धारा 144 लागू है। तनावपूर्ण हालात को देखते हुए बिरनपुर गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले में निजामुद्दीन खान, रशीद खान, मुख्तार खान, अकबर खान, अब्दुल खान, नवाब खान, अयूब खान, शफीक मोहम्मद, बशीर खान, जलील खान और जनाब खान को गिरफ्तार किया गया है। (Arun Sao Arrested)
बिरनपुर में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे प्रदेश अध्यक्ष @ArunSao3 कई बड़े नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार@BemetaraDist @BJP4CGState @ChhattisgarhCMO @bhupeshbaghel #BemetaraViolence #Bemetara pic.twitter.com/M6rLGLqDJF
— नागेन्द्र (@nagendrabhilai) April 10, 2023