Google Analytics —— Meta Pixel

CM भूपेश बस्तर को देंगे 129 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, पढ़ें पूरी खबर

CM Bhupesh Bastar Daura: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने 13 अप्रैल को बस्तर जिले में  प्रवास के दौरान लगभग 129 करोड़ के 49 विकास कार्यों की सौगत देंगे, जिसमें 62 करोड़ 29 लाख 47 हजार के 15 विकास  कार्यों का लोकार्पण और 66 करोड़ 70 लाख से अधिक राशि के 34 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। जिला मुख्यालय जगदलपुर के लालबाग परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बघेल चित्रकोट जलप्रपात में लाइट और साउंड शो का भी भूमिपूजन करेंगे।

यह भी पढ़ें:- बेमेतरा जिले में शांति, विधि व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने धारा 144 लागू

लाइट और साउंड शो के लिए 9 करोड़ रूपए की राशि मंजूर की गई है। मुख्यमंत्री जिन नए 15 कार्यों का लोकार्पण करेंगे इनमें मुख्य रूप से बस्तर जिले विभिन्न स्थानों पर 61 करोड़ 61 लाख  रूपए की लागत से 12 नए सड़कों और बामनपारा से रंधारीरासपारा में स्लेब कलवर्ट और जिला मुख्यालय के समीप धान खरीदी केंद्र सरगीपाल और सोनारपाल में 26 लाख रूपए की लागत से 500 मीट्रिक क्षमता के गोदाम सह चबुतरा शामिल है। (CM Bhupesh Bastar Daura)

मुख्यमंत्री 34 नए कार्यों का भूमिपूजन करेंगे उनमें 12 करोड़ 44 लाख रूपए की लागत से धनपूंजी से टिकरीपदर तिरिया (जगदलपुर), बारदा से बेलपुटी (बकावंड), गनुपर-जाटनपाल-गुटीगुड़ा पारा (बस्तर), मार्ग पर पुल-पुलिया निर्माण, 18 करोड़ 51 लाख रूपए की लागत से 6 सड़कों, 87 करोड़ 70 लाख रूपए की लागत से जगदलपुर, करपाावंड, लोहण्डीगुड़ा, बास्तानार, बस्तर, तोकापाल, दरभा छात्रावास में 16 अतिरिक्त कक्ष और नगर पंचायत बस्तर, करंदोला, श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन शामिल है। (CM Bhupesh Bastar Daura)

इसी तरह समभनपुरी में अनुसूचित जनजाति कन्या क्रीडा परिसर भवन, 1 करोड़ 58 लाख रूपए की लागत से लोहंडीगुडा, टाकरागुड़ा और उसड़ीबेड़ा और धुरागांव बड़ाजी में उद्वहन सिंचाई योजना का भूमिपूजन शामिल है। इसके अलावा 15 करोड़ 40 लाख रूपए की लागत से बड़ेबादाम, छोटेबादाम, शासनकचोरा, अटपहरी सेमरा, बास्तानार बड़ेकिलेपाल-01, 02 और 03 में एकल ग्राम नल-जल प्रदाय योजना और मंगनपुर में रेट्रोफिटिंग नल-जल प्रदाय योजना, जगदलपुर के सिटी ग्राउण्ड में चारदीवारी ग्रील और संपवेल निर्माण कार्य का भूमिपूजन होगा। (CM Bhupesh Bastar Daura)

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बस्तर दौरे के दौरान प्रशासन द्वारा जगदलपुर शहर में पार्किंग व्यवस्था इस तरह की गई है। लालबाग मैदान और वीर सावरकर भवन ग्राउंड मैदान को VIP पार्किंग के लिए निर्धारित किया गया है। इसके अलावा मुख्य कार्यक्रम स्थल लालबाग मैदान के समीप कुम्हड़ाकोट में पार्किंग क्रमांक-01 निर्धारित किया गया है। वहीं पार्किंग क्रमांक-02 गणपति रिर्साट के सामने बस्तर की ओर से आने वाली गाड़ियों जिसमें बकावण्ड़, बस्तर, कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर के लिए नियत किया गया है। इसी प्रकार पार्किंग क्रमांक-03 आनंद ढाबा के पास में बकावण्ड, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, तोकापाल, दरभा, बास्तानार के लिए निर्धारित किया गया है। पार्किंग क्रमांक-04 लाल चर्च के पास में जगदलपुर और लोहण्डीगुडा से आने वाली गाड़ियों के लिए, पार्किंग क्रमांक-05 RTO ऑफिस के पास में बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, तोकापाल, दरभा और बास्तानार से आने वाली गाड़ियों के लिए पार्किंग व्यवस्था की गई है। (CM Bhupesh Bastar Daura)

Back to top button
error: Content is protected !!