Google Analytics —— Meta Pixel

जम्मू-कश्मीर में बैसाखी उत्सव के दौरान गिरा फुटब्रिज, 80 से ज्यादा लोग घायल

Footbridge Collapses in Jammu: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बैसाखी उत्सव के दौरान बड़ा हादसा हुआ है, जहां एक फुटब्रिज गिर गया। हादसे में 80 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिसमें से 20 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर है। घटना चेनानी ब्लॉक के बैन गांव की है। उधमपुर के चेनानी नगर पालिका के अध्यक्ष माणिक गुप्ता ने बताया कि इस​​​​​ दुर्घटना में 80-85 लोगों को चोटें आई हैं। जबकि 20-25 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। 6-7 लोगों को हमने जिला अस्पताल रेफर किया है।

यह भी पढ़ें:- दिल्ली के CM केजरीवाल को CBI का नोटिस, 16 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया

उधमपुर के SSP विनोद ने हादसे के बारे में जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक उधमपुर के बैन गांव में बैसाखी पर मेले का आयोजन होता है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। इस बार भी मेले में काफी भीड़ उमड़ी। इस दौरान ब्रिज पर ज्यादा लोगों के चढ़ने से हादसा हो गया। दावा किया जा रहा है कि फुटब्रिज को इलाके के लोगों ने ही पैसे जमा कर बनवाया था। (Footbridge Collapses in Jammu)

इससे पहले गुजरात के मोरबी में 30 अक्टूबर 2022 को केबल सस्पेंशन ब्रिज टूटने से करीब 400 लोग मच्छु नदी में गिर गए थे। हादसे में 135 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल थे। इस हादसे के चलते कई परिवार खत्म हो गए। हादसे के बाद कई दिनों तक खोज और बचाव अभियान चलाया गया था, जिसे 5 दिनों के बाद समाप्त कर दिया गया था। PM मोदी ने भी इस हादसे के बाद जिले का दौरा कर घायलों से मुलाकात की थी। (Footbridge Collapses in Jammu)

मोरबी हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की हुई थी मौत

बता दें कि इस हादसे में गुजरात के जडेजा परिवार के सात सदस्यों की मौत एक साथ हो गई थी। सातों सदस्य हादसे के दिन मोरबी के एक मंदिर से लौट रहे थे। इस दौरान बच्चों ने केबल ब्रिज पर जाने की बात कही, जिसके बाद वे इस हादसे का शिकार हो गए। मोरबी हादसे के बाद विपक्ष ने भाजपा सरकार पर कई हमले किए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हादसे की जांच को लेकर कई सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि गुजरात सरकार को लापरवाही भरी जांच की प्रक्रिया पर खुद को पाक-साफ साबित करना होगा। वहीं हादसे के बाद मोरबी नगरपालिका के मुख्य अधिकारी संदीपसिंह जाला को निलंबित कर दिया गया था। (Footbridge Collapses in Jammu)

Back to top button
error: Content is protected !!