Google Analytics —— Meta Pixel

BPO से युवाओं को मल्टीनेशनल कंपनियों में रोजगार के रास्ते खुलेंगे : CM बघेल

CM Bhupesh on BPO: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर शहर में 500 सीटर BPO सेंटर स्थापित करने के लिए भूमिपूजन किया। लगभग 10 करोड़ रूपए की लागत से ये BPO सेंटर कलेक्ट्रेट के सामने मल्टीलेवल पार्किंग के पांचवें तल पर शुरू होगा। शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि इस BPO सेंटर की स्थापना से रायपुर के युवाओं को उन्नत और आधुनिक सुविधाओं के जरिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। BPO से मल्टीनेशनल बड़ी कंपनियों में नौकरी से युवाओं में आत्मनिर्भरता आएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस BPO के जरिए कॉल सेंटर कस्टमर सपोर्ट, सेल्स एंड मार्केटिंग, डाटा एंट्री, टेक्निकल सपोर्ट, चौट सपोर्ट, बैंक एंड फ्रंट ऑफिस वर्क, सोशल मीडिया हैण्डलिंग, डाटा एनालिसिस जैसे आउटसोर्सिंग व्यवसाय से युवा जुड़ सकेंगे।

यह भी पढ़ें:- राज्य पुलिस अकादमी में दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन कल, CM भूपेश होंगे शामिल

CM बघेल ने कहा कि सूचना क्रांति के इस दौर में रायपुर में लंबे समय से ऐसे आधुनिक BPO सेंटर की आवश्यकता महसूस हो रही थी, जहां कार्य करते हुए कम लागत पर बेरोजगार और महाविद्यालयीन शिक्षा प्राप्त कर रहे युवाओं को पूरी दुनियां से जुड़कर अपने कौशल बढ़ाने का समुचित अवसर मिले। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान की परिस्थितियों को याद करते हुए कहा कि कोरोना काल में भी हर घर तक संदेशों को पहुंचाने के लिए ऐसे BPO आधारित हाइटेक कॉल सेंटर की आवश्यकता शहर में महसूस की जा रही थी। अब इस BPO के बन जाने से रायपुर शहर में भी कई जन सुविधाएं शुरू हो सकेंगी जिनसे लोगो को त्वरित लाभ मिलेगा। (CM Bhupesh on BPO)

गौरतलब है कि रायपुर में इस तरह के कॉल सेंटर उपलब्ध नहीं होने के कारण यहां के युवाओं को इंदौर, बैंगलुरु जैसे अन्य महानगरों में जाकर रोजगार के अवसर तलाशने पड़ते थे। प्रतिस्पर्धा के दौर में सीमित संसाधनों के कारण यहां के युवा रोजगार से वंचित हो जाते थे। अब रायपुर में BPO सेंटर खुल जाने से ऐसे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। सेंटर के मार्फत देश-विदेश की बड़ी कंपनियों और वाणिज्यिक सेवा संस्थानों से जुड़कर स्थानीय युवाओं की रोजगार और विकास में भागीदारी भी बढ़ेगी। इसके साथ ही नई तकनीकों के उपयोग से विभिन्न कंपनियों में संपर्क होने से युवाओं का संवाद कौशल भी बढ़ेगा, जिससे विकास के नए रास्ते खुलेंगे। (CM Bhupesh on BPO)

Back to top button
error: Content is protected !!