Google Analytics —— Meta Pixel

विद्यार्थी अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग राज्य-देश के निर्माण में करें: CM भूपेश बघेल

CM Bhupesh on IIIT: राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी IIIT नवा रायपुर के तृतीय दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। राजभवन से राज्यपाल समारोह में वर्चुअल तरीके से सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने सभी पदक और उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि सभी विद्यार्थी राष्ट्र की सेवा में तत्पर रहें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दीक्षांत समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें:- भाटापारा विधानसभा में भेंट मुलाकात करेंगे CM भूपेश, कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा

IIIT नवा रायपुर के ऑफिसिएटिंग बोर्ड चेयरमैन स्टीवन ए. पिंटो ने समारोह की अध्यक्षता की। विशेष अतिथि उद्योग मंत्री कवासी लखमा, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के पूर्व महानिदेशक और ब्रम्होस एयरोस्पेस नई दिल्ली के पूर्व CEO डॉ. सुधीर कुमार मिश्रा, IIIT नवा रायपुर के निदेशक डॉ. प्रदीप के. सिन्हा समारोह में उपस्थित थे। दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत अतिथियों ने विद्यार्थियों को मैडल और डिग्री प्रदान की। तीन विद्यार्थियों को PHD, 15 विद्यार्थियों को एमटेक और 113 विद्यार्थियों को बीटेक की उपाधि प्रदान की गई। (CM Bhupesh on IIIT)

 

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने दीक्षांत समारोह में कहा कि देश को आज इस मुकाम तक पहुंचाने में हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने असंख्य कुर्बानियां दी हैं। महात्मा गांधी, सुभाष चन्द्र बोस और अनेक सेनानीयों ने अपने-अपने तरीकों से भारत को ब्रिटिश शासन से मुक्ति दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गांधी जी के अहिंसात्मक तरीके से देश को आजाद कराने की कोशिशों पर पूरे विश्व को बहुत आश्चर्य हुआ था। गांधी जी ने समाज के सभी वर्गों, विशेष कर विद्यार्थियों को भी आजादी के आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया।

नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने दिल्ली चलो का नारा देकर सभी लोगों से सशस्त्र संग्राम में शामिल होने की अपील की थी। राज्यपाल ने IIIT द्वारा कृषि वानिकी और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में अनुसंधान किए जाने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज, राज्य और राष्ट्र की सेवा में विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार करने के लिए प्रोत्साहित किया, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों का जीवन स्तर बेहतर हो सके। उन्होंने जलवायु परिवर्तन, स्वच्छ ऊर्जा, एनालिटिक्स में विशेष रूप से कार्य करने की आवश्यकता बताई। (CM Bhupesh on IIIT)

उन्होंने कहा कि आपके हाथ में, आपके भविष्य के साथ ही भारत का भविष्य भी जुड़ा हुआ है। अभी भारत, स्वतंत्रता का 75वां महोत्सव ‘अमृत काल’ मना रहा है। जल्द ही हम स्वतंत्रता के 100 साल का महोत्सव मनाएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से भारत को विश्वगुरू बनाने में अपना योगदान देने के लिए लगातार प्रयास करने को कहा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग राज्य और देश के निर्माण में करें। आप अपने कैरियर का निर्माण करें, दुनिया की सेवा करें, लेकिन आपके ध्यान में राष्ट्र और राज्य सर्वप्रथम होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि IIIT नवा रायपुर छत्तीसगढ़ स्थित देश का एक प्रमुख संस्थान है, जो छात्रों को सूचना प्रौद्योगिकी और संबद्ध विषयों में विश्व स्तरीय तकनीकी शिक्षा प्रदान कर रहा है। सूचना प्रौद्योगिकी आधुनिक कृषि और वानिकी के साथ-साथ ग्रामीण आबादी के जीवन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि IIIT नवा रायपुर ने कृषि, वानिकी और ग्रामीण विकास की दिशा में कार्य करने का निर्णय लिया है। कृषि समेत अन्य क्षेत्रों में ऐसे यंत्र और उपकरण विकसित किए जाएं, जिनका उपयोग साधारण व्यक्ति भी आसानी से कर सके और उनका काम आसान हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे खेतों में दवाओं के छिड़काव के लिए ड्रोन का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग कृषि में मौसम की भविष्यवाणी, स्मार्ट कृषि, रिमोट क्रॉप मॉनिटरिंग, स्मार्ट हैंडलिंग और कृषि उत्पादों के परिवहन के रूप में मदद कर सकता है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि IIIT नवा रायपुर और छात्र विभिन्न तरीकों से छत्तीसगढ़ राज्य के लोगों की बेहतरी में योगदान दे रहे हैं। IIIT ने छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के सहयोग से साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए नवीन विचारों को खोजने के लिए हैकाथॉन का आयोजन किया। राज्य योजना आयोग को तकनीकी सलाह प्रदान की, छत्तीसगढ़ के आदिवासी समुदाय के लिए गोंडी भाषा एप विकसित किया। (CM Bhupesh on IIIT)

आस-पास के गांवों को गोद लेना और उन गांवों के बच्चों को उनकी पढ़ाई में मदद करने के लिए कक्षाएं आयोजित की। कोरोना महामारी के दौरान जागरूकता शिविर आयोजित किए। मुख्यमंत्री ने IIIT नवा रायपुर को एक विश्व स्तरीय संस्थान के रूप में स्थापित करने के लिए IIIT के चेयरमैन, निदेशक, शिक्षकों और विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करते हुए IIIT नवा रायपुर के ऑफिसिएटिंग बोर्ड चेयरमैन स्टीवन ए. पिंटो ने संस्थान के निकले विद्यार्थियों से उद्यमशीलता की दिशा में भी आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस संस्थान को विश्व स्तरीय संस्थान के रूप में विकसित करने में राज्य सरकार द्वारा लगातार सहयोग मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में IIIT नवा रायपुर को शिक्षा और अनुसंधान के हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। DRDO के पूर्व महानिदेशक डॉ. सुधीर कुमार मिश्रा ने कहा कि भारत अवसरों का देश है, जो विकसित राष्ट्र बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने संस्थान के शिक्षकों से कहा कि हर छात्र विशिष्ट होता है। उनकी प्रतिभा को पहचानकर विकसित करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश को एक अत्याधुनिक राष्ट्र बनाने में योगदान दें। (CM Bhupesh on IIIT)

IIIT नवा रायपुर के निदेशक डॉ. प्रदीप के. सिन्हा ने इस अवसर पर संस्थान का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि उद्योगों की जरूरतों के मुताबिक संचालित अध्ययन-अध्यापन के पाठ्यक्रम के कारण पिछले चार सालों में इस संस्थान के शत-प्रतिशत विद्यार्थियों को देश-विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों में प्लेसमेंट मिला है। यहां शिक्षा के साथ अनुसंधान कार्य भी संचालित किए जा रहे हैं। IIIT द्वारा रिसर्च के लिए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, एम्स, माइक्रोसाफ्ट, DRDO जैसे कई प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ MoU किए गए हैं। इस अवसर पर IIIT बोर्ड के सदस्य, संस्थान के शिक्षक और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। (CM Bhupesh on IIIT)

Back to top button
error: Content is protected !!