Google Analytics —— Meta Pixel

खून से सनी छत्तीसगढ़ की सड़कें, अलग-अलग हादसे में पति-पत्नी समेत 6 लोगों की मौत

Accidents in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की सड़कें फिर खून से लाल हुई है। दरअसल, अलग-अलग हादसे में पति-पत्नी समेत 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हैं। बता दें कि दंतेवाड़ा जिले में ट्रैक्टर और बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को रिवर्स कर रहा था। इसी बीच गलत दिशा से तेज रफ्तार बाइक को चपेट में ले लिया।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में 26 IAS अफसरों का ट्रांसफर, चंदन कुमार बने बलौदाबाजार के नए कलेक्टर

हादसे में दोनों बाइक सवारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक युवकों की उम्र करीब 25 से 30 साल बताई जा रही है। घटना बड़ेगुडर गांव के कुआकोंडा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। हादसे के बाद से ट्रैक्टर चालक फरार है। वहीं कुआकोंडा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं कवर्धा के कुकदूर थाना क्षेत्र में ग्राम लोखान के पास तेज रफ्तार दो बाइकों के बीच आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृत व्यक्ति का नाम चैतूराम मरकाम है। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। (Accidents in Chhattisgarh)

बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर खेल रहे बच्चों को कुचल दिया, जिससे एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी घटना सकरी थाना क्षेत्र की है। दैहानपारा के एक घर में दो बेटियों की शादी का कार्यक्रम था। शादी में अपने परिवार के साथ पहुंचे दो बच्चे दोपहर में घर के बाहर दूसरे बच्चों के साथ खेल रहे थे। तभी उस्लापुर की ओर से तेज रफ्तार कार ने दोनों बच्चों को अपने चपेट में ले लिया। (Accidents in Chhattisgarh)

हादसे के बाद दोनों बच्चों को अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान बीच रास्ते पर मासूम राघव सूर्यवंशी की मौत हो गई। जबकि अनिक सूर्यवंशी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जिस समय यह हादसा हुआ उस समय घर में शादी की तैयारी चल रही थी। रिश्तेदार मेहमानदारी में व्यस्त थे। तभी बच्चों के घायल होने की खबर आई। इसके बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई। (Accidents in Chhattisgarh)

इधर, धमतरी जिले में तेज आंधी में 80 साल पुराना आम का पेड़ धराशायी हो गया, जिसके नीचे दबकर पति-पत्नी की मौत हो गई। सांकरा के साप्ताहिक बाजार में दोनों पति-पत्नी सड़क किनारे झोपड़ी के पास बैठकर चना-मुर्रा बेच रहे थे, तभी वहां 80 साल पुराना आम का पेड़ तेज आंधी में गिर गया, जिसके नीचे पति-पत्नी दब गए। मामला सिहावा थाना क्षेत्र का है। मृत पति-पत्नी का नाम दयालु राम निषाद और ईश्वरी निषाद है। आम का पेड़ झोपड़ी के ऊपर गिरा। इसी झोपड़ी के पास पति-पत्नी भी बैठे हुए थे, उनके ऊपर भी पेड़ का हिस्सा गिर गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पत्नी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं गंभीर रूप से घायल पति ने अस्पताल ले जाते हुए दम तोड़ दिया।  (Accidents in Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!