Google Analytics —— Meta Pixel

Golden Book Of World Records : डॉ. दीक्षा ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम

Golden Book Of World Records : छत्तीसगढ़ संपूर्ण दर्शन पुस्तक का विमोचन रायपुर के वृंदावन हाल में किया गया। इस दौरान संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व सांसद डॉ नंद कुमार साय, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत डा. रामसुंदर दास उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ सम्पूर्ण दर्शन छंदमयी विशाल साझा संकलन गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना स्थान बना चुकी है। विशेष बात यह कि दुर्ग जिले के डॉ. दीक्षा चौबे को संस्कृति विभाग से और गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें:- युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 1111 पदों पर होगी भर्ती

Golden Book Of World Records : इस छत्तीसगढ़ संपूर्ण दर्शन में 72 साहित्यकार शामिल हैं, जिसमें मुख्य रूप से चौहान, आशा आजाद, माधुरी डड़सेना, प्रेमचंद साव, मणिलाल पटेल एवं अन्य साहित्यकार शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:- कर्नाटक के 224 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी, 13 मई को आएंगे नतीजे

Golden Book Of World Records: कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष राजभाषा आयोग डॉ. विनय मोहन पाठक, गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड की संवाददाता डॉ.सोनल राजेश शर्मा, राजभाषा आयोग डा.अनिल भतपहरी, माणिक विश्वकर्मा, डा.स्नेहलता पाठक, डा. लखन पड़रिया शामिल हुए।

Back to top button
error: Content is protected !!