Google Analytics —— Meta Pixel

CG Board Result 2023 : टॉप टेन में स्थान प्राप्त करने विद्यार्थियों को कराई जाएगी हेलीकॉप्टर राइड

CG Board Result 2023 : माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिया है. 10 वीं कक्षा में जशपुर के राहुल यादव ने 98.83% अंकों के साथ प्रदेश में टॉप किया है. वहीँ 12वीं कक्षा में रायगढ़ की विधि भोसले ने 98.20% अंकों के साथ टॉप किया है.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया ट्वीट

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा है कि, हेलीकॉप्टर तैयार है..बधाई! कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में टॉप टेन में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को फिर हेलीकॉप्टर राइड कराया जाएगा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा ली गई 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में सफल सभी परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई और शुभकामनाएं। CG Board Result 2023

आप सबके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ। जिन लोगों को आशा के अनुरूप परिणाम नहीं मिला है, वे निराश न हों। आपके हिस्से की सफलता आपका इंतज़ार कर रही है। खूब मेहनत करें-आगे बढ़ें। CG Board Result 2023

बता दे कि हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2023 में कुल 3,28,121 परीक्षार्थी पंजीकृत हुये। इनमें से 3,23,825 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये, जिनमें से 1,43,919 बालक तथा 1,79,708 बालिकायें सम्मिलित हुई, जिनमें से 3,23,266 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किये गये। घोषित परीक्षा परिणाम में से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 2,58,500 है अर्थात् कुल 79.96 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुये उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 83.84 तथा बालकों का प्रतिशत 75.36 है। सम्मिलित परीक्षार्थियों में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 87.140 (26.96 प्रतिशत) है, द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 1,45,965 (45.15 प्रतिशत) है तथा तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 25,377 (785 प्रतिशत) है 18 परीक्षार्थी पास श्रेणी में उत्तीर्ण हुये हैं। 22,751 परीक्षार्थियों को पूरक की पात्रता है।

कुल 359 परीक्षार्थियों के परिणाम विभिन्न कारणों से रोके गये, जिसमें 30 परीक्षार्थियों के परिणाम नकल प्रकरण के कारण 279 परीक्षार्थी पात्रता के अभाव में परीक्षा आवेदन निरस्त किये गये हैं तथा 43 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम जांच की श्रेणी में रोका गया है। इसके अतिरिक्त 07 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम बाद में घोषित किये जायेंगे।

वर्ष 2022 हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा में कुल 2,87,873 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये थे, जिनमें से 1,29,213 बालक तथा 1.58,480 बालिकायें सम्मिलित हुई थी। सम्मिलित परीक्षार्थियों के उत्तीर्ण का प्रतिशत 79.30 था। इस प्रकार गतवर्ष से इस वर्ष परीक्षा परिणाम में लगभग 0.86 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में 2.418 एवं हायर सेकण्डरी में 2.308 परीक्षा केन्द्र तथा 29

समन्वय केन्द्र बनाये गये थे। छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार शैक्षणेत्तर गतिविधियों में हाईस्कूल

परीक्षा में 1,286 एवं हायर सेकण्डरी में 1913 कुल 3,199 छात्रों को बोनस अंक प्रदान किये गये हैं। वर्ष 2022 में हाईस्कूल परीक्षा में 1571 तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा में 1643 कुल 3,214 छात्रों को बोनस अंक प्रदान किया गया था। मण्डल द्वारा लिये गये निर्णय अनुसार प्रावीण्य सूची में शैक्षणेतर गतिविधियों के अंक नहीं जोड़े जाने का निर्णय लिया गया है। अतः इस वर्ष बोनस अंक को छोड़कर अस्थाई प्रावीण्य सूची तैयार की गई है। CG Board Result 2023

यहाँ करें चेक –

स्‍टूडेंट 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर चेक कर सकेंगे। दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षा में छत्‍तीसगढ़ में साढ़े 6 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षाएं दिया है। प्रदेशभर में 2 हजार 418 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। दसवीं में 3 लाख 37,293 छात्रों ने परीक्षा दी है, वहीं बारहवीं में तीन लाख 27935 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!