Google Analytics —— Meta Pixel

ममता बनर्जी ने कर्नाटक में जीत पर कांग्रेस को दी बधाई, BJP पर किए तीखे वार

CM Mamta on Karnataka: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस को बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर तीखे वार भी किए हैं। ममता ने कहा कि अहंकार, दुर्व्यवहार, एजेंसी पॉलिटिक्स के खिलाफ लोगों ने वोट टू नो बीजेपी आह्वान किया। मैं कर्नाटक की जनता, मतदाताओं को सैल्यूट करती हूं और कांग्रेस पार्टी को जीत की बधाई देती हूं। अब छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के चुनाव हैं यहां भी भाजपा को शिकस्त मिलेगी।

यह भी पढ़ें:- CM भूपेश बघेल ने शहरवासियों को दी मल्टीलेवल पार्किंग की सौगात

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि ये 2024 की शुरुआत है। उत्तर प्रदेश और गुजरात में भाजपा की सरकार है। उत्तर प्रदेश में भाजपा है, लेकिन अखिलेश अच्छा करेंगे। मैं उनके साथ हूं। अगर आप साउथ से शुरुआत करें तो कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश उसके बाद बंगाल, बिहार, झारखंड फिर महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली इन राज्यों में पहले इनकी सरकार बनने का पीक टाइम रहा, लेकिन अब वे (भाजपा) 100 सीटें भी नहीं पार कर पाएंगे। इसका कारण है कि हर कोई एजेंसी का सामना कर रहा है, जो मुजरिम है उन्हें आप उनके खिलाफ एक्शन लें। (CM Mamta on Karnataka)

CM ममता बनर्जी ने कहा कि परिवर्तन के पक्ष में निर्णायक जनादेश के लिए कर्नाटक के लोगों को मेरा सलाम। क्रूर अधिनायकवादी और बहुसंख्यकवादी राजनीति परास्त है। जब लोग बहुलता और लोकतांत्रिक ताकतों को जीताना चाहते हैं तो हावी होने के लिए कोई भी केंद्रीय डिजाइन उनकी सहजता को दबा नहीं सकता है। ये कहानी का नैतिक है। कल के लिए सबक। (CM Mamta on Karnataka)

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जीत के बाद कहा कि-कर्नाटक की जनता को, कार्यकर्ताओं और सभी नेताओं को जिन्होंने कर्नाटक में काम किया उन्हें बधाई देता हूं। दूसरी तरफ गरीब जनता की शक्ति थी, कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में गरीबों के साथ थी। कर्नाटक ने ये बताया कि मोहब्बत इस देश को अच्छी लगती है। कर्नाटक में नफरत की बाजार बंद हुई है, मोहब्बत की दुकानें खुली हैं। राहुल ने कहा कि हमने जो 5 वादे किए थे उसे कैबिनेट की पहली बैठक में ही पूरा करेंगे। (CM Mamta on Karnataka)

Back to top button
error: Content is protected !!