CG News: सड़क दुर्घटना में पलटी बीजेपी विधायक रंजना साहू की कार, बाल-बाल बचीं MLA

CG News: धमतरी विधायक रंजना साहू सड़क हादसे का शिकार हो गई है. सड़क हादसे में रंजना साहू बाल बाल बची है. नेशनल हाइवे 130 सी में झरिया बहारा के पास हादसा हुआ है. साइड देते समय वाहन अनबेलेंस हो गई है. मामूली चोटें आई हैं. मैनपुर अस्पताल में उपचार चल रहा है. बिंद्रानवागढ़ विधायक डमरु धर पुजारी के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल विधायक होने जा रही थी.
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में ABVP कार्यकर्ताओं का हल्लाबोल, पुलिस के साथ हुई धक्का-मुक्की
भाजपा विधायक रंजना साहू की कार पलट गई है. उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है. मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी विधायक डमरूधर पुजारी के बेटे की शादी में शामिल होने विधायक रंजना साहू धमतरी से आ रही थी, लेकिन रास्ते में कार हादसे का शिकार हो गई. CG News

बताया जा रहा है कि इस हादसे के उन्हें मामूली चोटें आई है. नेशनल हाइवे में झरियाबहारा के पास हादसा हुआ है. उन्हें बेहतर इलाज के लिए मैनपुर के हॉस्पिटल ले जाया गया है. जहां इलाज जारी है। CG News
यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री बघेल 21 को 24.50 लाख किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 1895 करोड़ की राशि करेंगे अंतरण



