Google Analytics —— Meta Pixel

रिजिजू ने ज्वाइन किया अर्थ-साइंस मंत्रालय, कहा- किसी गलती से नहीं बदला विभाग

Kiren Rijiju News: देश के पूर्व कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने अर्थ-साइंस मंत्रालय ज्वाइन कर लिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे किसी गलती की वजह से लॉ मिनिस्ट्री नहीं छोड़नी पड़ी। आरोप लगाना विपक्ष के लोगों का काम है। मंत्रालय बदलना सरकार की प्रोसेस का हिस्सा है। फेरबदल होते रहते हैं। बता दें कि केंद्र ने गुरुवार को लॉ मिनिस्ट्री में बड़ी सर्जरी की। किरेन रिजिजू से ये मंत्रालय वापस ले लिया गया। रिजिजू की जगह अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री बनाया गया है।

यह भी पढ़ें:- एक्टर आयुष्मान और अपारशक्ति खुराना के पिता का निधन, 2 दिनों से अस्पताल में थे भर्ती

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि मेघवाल को स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है। रिजिजू कॉलेजियम पर टिप्पणियों को लेकर काफी चर्चाओं में रहे हैं। मेघवाल के पास संसदीय मामलों के राज्य मंत्री का जिम्मा भी है। बीकानेर से सांसद मेघवाल मोदी के दूसरे टर्म में कानून मंत्रालय संभालने वाले तीसरे मंत्री हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि अर्जुन राम मेघवाल को अगर मंत्री बनाना ही था तो उनको कैबिनेट का दर्जा देना चाहिए था। उनको राज्य मंत्री के तौर पर स्वतंत्र प्रभार दिया। वह अनुसूचित जाति के नेता हैं उनको प्रोमोट करना चाहिए था। राजस्थान के लोग खुश होते। (Kiren Rijiju News)

कानून राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल को राज्यमंत्री के रूप में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय दिया गया है। वहीं रिजिजू का मंत्रालय बदलने पर कांग्रेस की अलका लांबा ने कहा कि जजों की नियुक्तियों और अदालतों पर रिजिजू की टिप्पणियों से मोदी सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई थी। सरकार ने अपनी छवि बचाने के लिए अपने कानून मंत्री की बलि देकर अच्छा किया। मदुरै से कांग्रेस सांसद मनिक्कम टैगोर ने कहा कि वे बहुत अच्छे खेल मंत्री थे, लेकिन कानून मंत्री के रूप में फेल रहे। कहा जा रहा है कि रिजिजू के विवादित बयान के बाद PM मोदी ने संज्ञान लिया। (Kiren Rijiju News)

Back to top button
error: Content is protected !!