Google Analytics —— Meta Pixel

जब कलेक्टर ने कहा घबराएं नहीं मैं आपका भाई हूं…पढ़ें पूरी खबर

Bastar Collector Vijay: बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने बड़े किलापाल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र में बच्ची जलेन्द्री को गोद लेकर दुलारा और अपने हाथों से बिस्किट खिलाया। उन्होंने बच्ची की मां को बच्ची का वजन बढ़ने तक अस्पताल में दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेने की अपील की। साथ ही बच्ची की मां को विधवा पेंशन दिलवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर जब बड़े किलेपाल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे तो यहां भर्ती जलेन्द्री को दुलारने के लिए गोद में लेने की कोशिश की। इस पर जलेंद्री की मां डर गई और दूर जाने लगी।

यह भी पढ़ें:- रिजिजू ने ज्वाइन किया अर्थ-साइंस मंत्रालय, कहा- किसी गलती से नहीं बदला विभाग

कलेक्टर ने दुभाषिये की सहायता से कहा कि घबराएं नहीं मैं आपका भाई हूं। मां ने जब धीरे से हामी भरते हुए बच्ची को दिया तब कलेक्टर ने बच्ची को गोद में लेकर बिस्कीट खिलाया। साथ ही पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती सभी बच्चों को बिस्किट का वितरण किया गया। बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ अस्पताल की प्रसव की स्थिति की जानकारी कलेक्टर ने ली। उन्होंने संस्था द्वारा रिफर किए जाने वाले प्रकरणों में कमी करने के निर्देश दिए। (Bastar Collector Vijay)

वहीं DM ने मुतनपाल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर विजय ने स्वास्थ्य अमला को पूरे समर्पण के साथ काम करने की आवश्यकता बताई और महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश सर्वे, तोकापाल के SDM ऋतुराज बिसेन, तहसीलदार मधुकर सिरमौर, नायब तहसीलदार आशीष समेत स्वास्थ्य विभाग के विकासखंड अधिकारी उपस्थित थे। (Bastar Collector Vijay)

बीजापुर जिले में एनीमिया और कुपोषण एक गंभीर समस्या है। कुपोषण और एनीमिया को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान आंगनबाडी केंद्रों के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। अभियान अंतर्गत सभी स्तरों पर जनजागरूकता अभियान पोषण को लेकर किया जा रहा है। आंगनबाडी केन्द्र थानापारा फरसेगढ़ सेक्टर फरसेगढ़ परियोजना एकीकृत बाल विकास परियोजना कुटरू में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के अंतर्गत 15 से 49 साल की एनीमिक महिला के श्रेणी में आने वाली विजयलक्ष्मी एनीमिया से मुक्त हो गई है।  (Bastar Collector Vijay)

Back to top button
error: Content is protected !!