Google Analytics —— Meta Pixel

भाजपा के हुए “पद्मश्री अनुज ” पूर्व IAS त्यागी ने भी ली भाजपा की सदस्यता

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (BJP ) की छत्तीसगढ़ इकाई में आज सूबे के सुपरस्टार पद्मश्री अनुज शर्मा समेत कई बड़े और नामचीन लोगों ने प्रवेश किया है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, अध्यक्ष अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अनुज शर्मा, राधेश्याम बारले, पूर्व IAS आरपीएस त्यागी, अमर बंसल, राजेंद्र नायक, वियजकुमार ध्रुव, एड्वोकेट निशांत श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में यहाँ पहुंचे लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई है।

यह भी पढ़े :- IAS Anil Tuteja : जिसकी सोच ने छत्तीसगढ़ के विकास को दिलाई नई दिशा, हमेशा रहा कुछ कर गुजरने का जज्बा, जानिए IAS अनिल टुटेजा की अनकही कहानी

गौरतलब है कि अनुज शर्मा का नाम छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि देश के कई प्रांतों में एक सफल एक्टर रूप में मशहूर है। अनुज के आलावा राधेश्याम बारले और पूर्व IAS आरपीएस त्यागी के भाजपा (BJP ) प्रवेश से पार्टी को आने वाले विधानसभा चुनाव में बड़ा फायदा हो सकता है। क़यास ये भी लगाए जा रहे है कि पार्टी इन तीनों लोगों को विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बना सकती है। ऐसी भी सूचना है कि पद्मश्री अनुज शर्मा को आने वाले विधानसभा चुनाव में बलौदाबाजार सीट से उतर सकते हैं।

वहीं डॉ. राधेश्याम बारले की बात की जाए तो वे दुर्ग जिले के पाटन इलाके के रहने वाले हैं। एम.बी.बी.एस. के पढ़ाई करने वाले डॉ. बारले के भाजपा (BJP ) में शामिल होने की खबरों के बीच अब ये भी कहा जा रहा है कि उन्हें भाजपा दुर्ग जिले के ही किसी सीट से चुनाव लड़ा सकती है। चूकिं दुर्ग जिले की 6 विधानसभा सीटों में से अभी भाजपा के पास यहां केवल एक सीट है। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि डॉ. राधेश्याम बारले को किसी एक सीट से चुनावी मैदान पर उतारा जा सकता है। 

Back to top button
error: Content is protected !!