Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : निःसंतान महिला ने दूसरे के बच्चा की चोरी, गिरफ्तार

रायपुर : कवर्धा जिले के थाना तरेगांव जंगल क्षेत्र के ग्राम दुर्जनपुर में रहस्यमय तरीके से घर से 22 दिन का बच्चा गायब (child missing) हो गया था। मामले में धारा 363 का मामला दर्ज किया गया था। वहीं अब पुलिस ने इस मामले का राजफाश किया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित शिवकुमार बैगा की शादी साल भर पहले ग्राम खाम्ही के पवन कुमारी से हुई है।

दोनों को कुछ दिन पहले एक लड़का हुआ है, जो 22 दिन का है। इसे दादू नाम से पुकारते थे। दो जून को मां पवन कुमारी अपने 22 दिन के बच्चे दादू को साथ लेकर सोयी थी। सुबह करीबन चार बजे उठकर देखी तो दादू बिस्तर में नहीं था। मामले में पुलिस ने आरोपित महिला मधुभाई पति राधेश्याम बैगा उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम खाम्ही थाना कुकदुर को गिरफ्तार किया है। साथ ही महिला के पास से बच्चे को भी बरामद किया है।

यह भी पढ़ें:- ओडिशा रेल हादसे में 288 नहीं… 275 की हुई है मौत, रेलवे ने बताई एक्सीडेंट की वजह

आरोपित महिला ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि गुम बालक को अपने पास अपहरण कर लाना स्वीकार किया। उसने बताया कि ग्राम खाम्ही में रहती हूं रोजी मजदूरी का काम करती हूं, मेरे गांव की पवनकुमारी एक वर्ष पहले शादी होकर ग्राम दुर्जनपुर गयी थी, जिसका कुछ दिन पहले एक बच्चा हुआ है। यह बात उसके परिवार वाले बताये तो मुझे मालूम हुआ, मेरा विवाह आज से तीन वर्ष पूर्व हुआ है, किन्तु मेरा एक भी संतान नहीं होने से बहुत परेशान रहती थी। इस कारण 22 दिन के बच्चे को घर से चुरा लिया। (child missing)

रात दो बजे बच्चे को घर से उठाया

आरोपित महिला ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दो जून को ग्राम दुर्जनपुर के साप्ताहिक बाजार ग्राम कोमो के एक व्यक्ति के मोटर साइकिल में बैठ कर जा रही थी। ग्राम दुर्जनपुर बस्ती में पहुंचे थे, कि एक घर की ओर इशारा कर मोटर साइकिल वाला बताया कि तुम्हारे गांव खाम्ही की लड़की इस घर में आयी है। घर के आंगन में छोटे बच्चे को उसकी मां गोद में लेकर घुमा रही थी। फिर मै बाजार ग्राम दुर्जनपुर आ गयी और खरीदी करके उस दिन शाम ढलने के बाद लगभग नौ बजे रात को ग्राम दुर्जनपुर में पवन कुमारी बाई के घर के बाजू वाले घर में रात को रुकी। रात करीबन दो बजे उठी और पवन कुमारी बाई के घर के पीछे दीवार को कूद कर अंदर गयी, अंदर कमरे में सो रहे, नन्हे बालक को बिस्तर से उठाकर बिना किसी को बताये लेकर चली गयी। पुलिस ने आरोपित महिला के विरुद्ध थाना तरेगांव जंगल में अपराध पंजीबद्ध कर कोर्ट में पेश किया। (child missing)

घर से ही बच्चा गायब हुआ है। हालांकि ग्रामीणों ने सुबह चार बजे से ही बच्चे को काफी ढूंढा। लेकिन, कामयाबी नहीं मिली। दूसरी ओर मां का भी रो-रो कर बुरा हाल है। शनिवार और रविवार को मौके पर थाना तरेगांव जंगल की टीम पहुंची हुई थी। पुलिस की जांच के बाद अब आरोपित महिला पकड़ में है।

Back to top button
error: Content is protected !!