Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की सौगातों की बौछार, पढ़ें पूरी खबर

CM Bhupesh Surguja News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में अभिनव पहल करते हुए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना शुरू की है। योजना के अंतर्गत सरगुजा जिले में 11 स्वामी आत्मानंद स्कूल संचालित थे। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों की मांग पर मुख्यमंत्री ने 5 नए स्वामी आत्मानंद स्कूल घोलने की घोषणा की थी। घोषणा पूरी होने के बाद अब जिले में कुल 16 स्वामी आत्मानंद स्कूल संचालित हैं। इन स्कूलों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए शैक्षणिक सत्र 2023-24 में 39 शिक्षकों की भर्ती की गई है।

यह भी पढ़ें:- नगर पालिका के पार्षद पद के लिए 18 और पंचायत के लिए चुनाव मैदान में 537अभ्यर्थी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इन 39 नव नियुक्त शिक्षकों को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान स्वामी आत्मानंद स्कूलों में अध्यापन कार्य कर रहे शिक्षकों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में हमें अध्यापन कार्य के लिए नियुक्ति मिली है जिसे हम पूरी तन्मयता से से पूरा करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने 193 हितग्राहियों को वन अधिकार पट्टा वितरित किया। वहीं विशेष पिछड़ी जनजाति के 103 युवाओं को सहायक शिक्षक के पद के लिए नियुक्ति पत्र सौंपा। (CM Bhupesh Surguja News)

मुख्यमंत्री ने बेरोजगारी भत्ता के 50 हितग्राहियों को प्रशिक्षण के बाद नियुक्ति प्रमाण पत्र दिया। इसी तरह 100 कृषकों को मुख्यमंत्री के हाथों सहकारी बैंक का एटीएम कार्ड मिला। आत्मानंद स्कूलों के लिए 40 स्टाफ को नियुक्ति पत्र दिया गया। वहीं 50 हितग्राहियों को आयुष्मान हेल्थ कार्ड मिला। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर शुरू की गई बेरोजगारी भत्ता योजना पढ़ाई कर रहे और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मददगार साबित हो रही है। योजना का लाभ लेकर बेरोजगार युवा खुद को प्रशिक्षित कर रहे हैं और प्रशिक्षण के बाद नौकरी हासिल कर आर्थिक रूप से स्वावलंबी भी बन रहे हैं। (CM Bhupesh Surguja News)

बेरोजगारी भत्ता प्रकरणों के निराकरण में सरगुजा अव्वल

अंबिकापुर में रहने वाली सुभद्रा मिंज और स्टेला लकड़ा किराए में रहकर पढ़ाई कर रही हैं। बेरोजगारी भत्ता मिलने से पुस्तक, कॉपी, पेन ,प्रतियोगी पुस्तकें और परीक्षा फॉर्म भरने में काफी मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि हमें अब आर्थिक रूप से परिजनों पर आश्रित नहीं रहना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि बेरोजगारी भत्ता का प्रयोग वो अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कर रही हैं। इसी तरह लखनपुर निवासी उमेश चौधरी ने बताया कि बेरोजगारी भत्ता का उपयोग वे अपनी जरूरत के हिसाब से पढ़ाई लिखाई की सामग्री खरीदने में कर रहे हैं जिससे उन्हें पढ़ाई में परेशानी नहीं हो रही है। (CM Bhupesh Surguja News)

50 युवाओं को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों प्रशिक्षण पूरा करने के बाद नियुक्ति पत्र प्राप्त हुआ है और अब ये अपनी स्वयं की आर्थिक जरूरतें पूरी करने के लिए सक्षम हो चुके हैं। नियुक्ति प्रमाण पत्र मिलने के बाद प्रशिक्षित युवाओं ने कहा कि वो अपने स्किल में और सुधार लाएंगे ताकि आगे चलकर वो और भी बड़ा लक्ष्य हासिल कर सकें। गौरतलब है कि बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत सरगुजा जिले के 3 हजार 76 आवेदक बेरोजगारी भत्ता के लिए पात्र पाए गए हैं, जिन्हें 1 करोड़ 42 लाख 15 हजार का भुगतान किया गया है। सरगुजा जिला 92.4 फीसदी बेरोजगारी भत्ता आवेदनों के निराकरण के साथ पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।

Back to top button
error: Content is protected !!