Google Analytics —— Meta Pixel

CM भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में नशा मुक्ति को लेकर दिए ये निर्देश

CM Bhupesh on Deaddiction: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में नशे के दुष्प्रभावों से समाज को बचाने के लिए व्यापक जन-जागरण अभियान शुरू करने के निर्देश मुख्य सचिव को दिए हैं। उन्होंने कहा है कि नशा मुक्ति जन-जागरण अभियान की विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के लिए देश में नशा मुक्ति के लिए कार्य कर रहे ख्यातिनाम व्यक्तियों और संस्थाओं से आवश्यक रूप से परामर्श किया जाए। समाज कल्याण विभाग एक माह में नशा मुक्ति जन-जागरण अभियान की विस्तृत कार्य योजना प्रस्तुत करे। उन्होंने कहा है कि इस अभियान में शासकीय प्रयासों के साथ ही NGO, सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक संस्थाओं का सक्रिय सहयोग प्राप्त किया जाए।

यह भी पढ़ें:- घरेलू नल कनेक्शन देने में जांजगीर अव्वल, दूसरे नंबर पर राजनांदगांव, पढ़ें पूरी खबर

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को जारी निर्देश में कहा है कि नशा एक ऐसी गंभीर सामाजिक बुराई है, जिससे मनुष्य का अनमोल जीवन गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हो जाता है और वह अकाल मृत्यु का भी शिकार बन जाता है। नशे के लिए लोगों द्वारा गांजा, भांग, जर्दा गुड़ाखू, तंबाकू, शराब, गुटका, धूम्रपान, चरस, अफीम, स्मैक, कोकीन और ब्राउन शुगर जैसे मादक पदार्थों का सेवन किया जाता है। छत्तीसगढ़ पुलिस इस पर लगातार कार्रवाई कर रही है। साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार भी इसे रोकने का प्रयास कर रही है, लेकिन जब तक हम इस अभियान को जनमानस से नहीं जोड़ेंगे और जन-जन तक नहीं पहुंचाएंगे, तब तक यह अभियान सफल नहीं हो पाएगा। (CM Bhupesh on Deaddiction)

युवा पीढ़ी में नशे की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ना अत्यधिक चिंताजनक विषय है। समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने, युवा पीढ़ी को बर्बादी से बचाने और उनकी संपूर्ण ऊर्जा का राष्ट्र निर्माण में उपयोग करने के लिए आवश्यक है कि नशा मुक्ति हेतु बड़ा जन-जागरण अभियान शुरू किया जाए। उच्चतर माध्यमिक शालाओं, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के छात्रों में जागरूकता के लिए सेमीनार आयोजन किए जाएं। शासकीय प्रयासों के साथ ही NGO सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक संस्थाओं का सक्रिय सहयोग प्राप्त किया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि समाज कल्याण विभाग एक माह में नशा मुक्ति अभियान की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करे। देश में नशा मुक्ति के लिए कार्य कर रहे ख्यातिनाम व्यक्तियों और संस्थाओं से अवश्य परामर्श किया जाए। (CM Bhupesh on Deaddiction)

Back to top button
error: Content is protected !!