पचरी में सामुदायिक भवन का होगा निर्माण, संसदीय सचिव ने की 5 लाख देने की घोषणा

Pachri Gram Panchayat: महासमुंद के पचरी ग्राम पंचायत में निषाद समाज के लिए सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। संसदीय सचिव और विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने सामाजिक पदाधिकारियों की मांग पर भवन निर्माण के लिए पांच लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की, जिस पर समाज के लोगों ने संसदीय सचिव और विधायक चंद्राकर का आभार जताया है। सोमवार को जनपद सदस्य हेमंत डडसेना के नेतृत्व में निषाद समाज के पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव निवास पहुंचकर विधायक चंद्राकर से मुलाकात की।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में BJYM का हल्लाबोल प्रदर्शन, मुख्यमंत्री निवास का किया घेराव
मुलाकात के दौरान समाज के पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव चंद्राकर को बताया कि ग्राम पंचायत पचरी में सामाजिक भवन नहीं होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने विभिन्न आयोजनों के लिए भवन निर्माण के लिए राशि देने की मांग की। इस पर विधायक चंद्राकर ने विधायक निधि से भवन निर्माण के लिए पांच लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की। भवन निर्माण के लिए राशि की घोषणा पर खेमराज निषाद, राजकुमार निषाद, फूलसिंग निषाद, परस निषाद, दाउलाल निषाद, कंवल निषाद, संतू निषाद, पतिराम निषाद, लेखराम निषाद और घांसू निषाद ने विधायक चंद्राकर का आभार जताया है। (Pachri Gram Panchayat)
खेती के लिए जमीन आवंटन कराने की मांग
वहीं खट्टा और कोकड़ी के किसानों ने विधायक से कोडार जलाशय के प्रभावित किसानों के आश्रितों को प्राथमिकता के आधार पर खेती के लिए जमीन आवंटित करने की मांग की, जिस पर संसदीय सचिव ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर उचित पहल करने का आश्वासन दिया। डूबान प्रभावित रामसिंग, लखन, देवकी बाई, तमेश्वर, दुर्जन, यशवंत, मयाराम और मोतीलाल ने बताया कि डूबान की जमीन को खेती के लिए सिंचाई विभाग द्वारा तीन साल के पट्टे पर किसानों को दी जाती है, लेकिन प्रभावितों के आश्रितों को जमीन मिलने पर कठिनाई होती है। उन्होंने इस दिशा में उचित पहल करने की मांग की। इस पर संसदीय सचिव चंद्राकर ने उचित पहल का आश्वासन दिया। (Pachri Gram Panchayat)



