Google Analytics —— Meta Pixel

चिटफंड कंपनियों की 127 करोड़ रुपए की संपत्ति की कुर्की, नीलामी का न्यायालय ने दिया अंतिम आदेश

Ashok Juneja Meeting: छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने प्रदेश के सभी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक और सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक ली। बैठक में राज्य शासन की प्राथमिकता के बिन्दु और नशीली वस्तुओं के खिलाफ कार्रवाई और नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान की समीक्षा की गई। इस दौरान प्रदेश में नशीले पदार्थों विशेषकर गांजा, इंजेक्शन, टेबलेट, सीरप के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई की समीक्षा की गई। साथ ही इसके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें:- बच्चे के लिए शिक्षा का बेहतर वातावरण देना हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

वहीं सामाजिक बुराइयों, जूआ-सट्टा, अवैध शराब की बिक्री और अवैध हथियारों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की भी तुलनात्मक समीक्षा की गई। साथ ही आगामी दिनों में होने वाले विधानसभा चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए इस दिशा में प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस महानिदेशक जुनेजा ने प्रदेश के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय आदिवासियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को त्वरित निराकरण कार्रवाई की भी समीक्षा की। बाकी रह गए प्रकरणों का माननीय न्यायालय के माध्यम से त्वरित निराकरण कराने के निर्देश दिए। (Ashok Juneja Meeting)

उन्होंने चिटफंड कंमनियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की। इन मामलों में माननीय न्यायालय द्वारा 127 करोड 48 लाख रूपये की संपत्ति की नीलामी, कुर्की का अंतिम आदेश दिया जा चुका है, जिसमें से 54 करोड़ 90 लाख रूपये की संपत्ति नीलामी, कुर्की और राजीनामा से राज्य शासन के खाते में प्राप्त हो चुकी है। इस राशि में से 33 करोड़ 50 लाख रुपए की राशि 45 हजार 593 निवेशकों को वितरित की जा चुकी है। (Ashok Juneja Meeting)

ये सभी संपत्ति शीघ्र-अतिशीघ्र सक्षम अधिकारी और जिला कलेक्टर के समन्वय से नीलामी कर राशि निवेशकों को वितरित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही राज्य के बाहर स्थित कंपनियों की संपत्ति की कुर्की-नीलामी की कार्रवाई सक्षम अधिकारी और जिला कलेक्टर के माध्यम से शीघ्र-अतिशीघ्र करने के निर्देश दिए गए। ये बैठक में प्रदेश में भविष्य में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आपराधिक स्थिति और कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई। (Ashok Juneja Meeting)

Back to top button
error: Content is protected !!