Google Analytics —— Meta Pixel

प्रदेश को लेकर कांग्रेस की बड़ी बैठक, प्रभारी कुमारी सैलजा बोलीं- अपनी उपलब्धियों पर लड़ेंगे चुनाव

रायपुर : छत्तीसगढ़ में साल के आखिर में विधानसभा के चुनाव (Assembly Elections)होने है। सत्तारूढ़ कांग्रेस अभी से ही इसकी तैयारी में जुट गई है। आज दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने बुधवार को छत्तीसगढ़ में पार्टी की रणनीति और चुनाव तैयारियों पर चर्चा की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा राज्य में पार्टी की प्रभारी कुमारी शैलजा और महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल भी इस बैठक में शामिल हुए।

यह भी पढ़े :- राहत की खबर : जन्म-मृत्यु का रजिस्ट्रेशन कराने में अब नहीं देना होगा आधार कार्ड

बैठक के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि राज्य सरकार की उपलब्धियां, भाजपा की नकारात्मक सोच के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की जोड़ने की विचारधारा को लेकर हमारे कार्यकर्ता मैदान में उतरेंगे। मल्लिकार्जून खरगे ने अपना मार्गदर्शन दिया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि भाजपा के पास धर्म के अलावा कोई एजेंडा नहीं है जबकि हमारा एजेंडा काम और हमारी विचारधारा है।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य नवंबर-दिसंबर में होने वाले छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए योजना तैयार करना है। हमारे पास फिर से सरकार बनाने का अच्छा मौका है। हम कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों के आधार पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास काम करने का एक तरीका है, उसकी नीतियां और उद्देश्य हैं। पिछला चुनाव सामूहिक नेतृत्व के आधार पर लड़ा गया था। सबसे अच्छा है कि हम सामूहिक नेतृत्व के आधार पर चुनाव लड़ें, टीम का नेतृत्व कोई भी कर सकता है। (Assembly Elections)

छत्तीसगढ़ की जनता और कांग्रेस पार्टी में उनका अटूट विश्वास – खड़गे

बैठक की अध्यक्षता करते हुए खरगे ने कहा कि पार्टी के सदस्य छत्तीसगढ़ के लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिए मिलकर काम करेंगे। खरगे ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़, ये हमारे लिए केवल कोई नारा नहीं है, छत्तीसगढ़ की उन्नति व सामाजिक न्याय के लिए एक ध्येय है। छत्तीसगढ़ की जनता और कांग्रेस पार्टी में उनका अटूट विश्वास, विकास की अविरल धारा को आगे बढ़ाता रहेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम मिलकर काम करेंगे और छत्तीसगढ़ के लोगों के जीवन में बदलाव लाते रहेंगे।’’ बैठक के बाद बघेल ने ट्वीट किया, ‘‘नवा छत्तीसगढ़ के मॉडल से जनता के जीवन में आ रहे बदलाव एवं आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर अहम चर्चा हुई।’’ इसके साथ ही उन्होंने ‘हैं तैयार हम’ का हैशटैग भी इस्तेमाल किया। (Assembly Elections)

Back to top button
error: Content is protected !!