Google Analytics —— Meta Pixel

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में विकास की गति तेज करने का काम किया: रमन सिंह

Raman Singh News: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में लाभार्थी सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 9 सालों में केंद्र की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में विकास की गति तेज करने का काम किया है।

यह भी पढ़ें:- नाबालिग की मौत के बाद भड़की हिंसा, 150 प्रदर्शनकारी अरेस्ट

वहीं झारखंड के चौपारण में गुरुवार को आयोजित भाजपा के लाभार्थी सम्मेलन में सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि केंद्र विकास का कार्य कर रही और राज्य सरकार विनाश का। केंद्र की मोदी सरकार ने नौ सालों में पक्का घर, निःशुल्क गैस चूल्हा और घर-घर पानी दिया। बुनियादी सुविधाएं बढ़ी हैं। चार करोड़ लोगों को अनाज और कोरोना का टीकाकरण किया गया। लोगों के लाभ की राजनीति की, लोभ की नहीं। प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास के लिए काफी काम किया है। मोदी जी ने वंदे भारत ट्रेन देकर हम सबको गौरवान्वित किया। उनकी कोशिश है कि जल्द ही बरही में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव हो। साथ ही कहा कि जल्द ही गिरिडीह से रांची तक इंटरसिटी का परिचालन शुरू होगा। (Raman Singh News)

वहीं पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हर घर के विकास की रूपरेखा खीची है। उन्होंने बरही विधानसभा में जारी भ्रष्टाचार पर चुटकी लेते हुए कहा कि यहां के अंचल और प्रखंड में जमकर कमीशनखोरी का खेल चल रहा है। कमीशन आधा अधिकारी कर्मचारी लेते हैं और आधा चतरा मोड़ जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुकेश सिन्हा और संचालन मुकुंद साहू ने किया। बता दें कि मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर BJP लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन कर रही है, जिसके माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी जा रही है। (Raman Singh News)

Back to top button
error: Content is protected !!