Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ वन विभाग की बड़ी कार्रवाई , जिन्दा पैंगोलिन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

रायपुर । छत्तीसगढ़ वन विभाग अंतर्गत संचालित अभियान के तहत एन्टी पोचिंग टीम उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद तथा कापसी वन परिक्षेत्र के संयुक्त टीम ने विगत दिवस पखांजुर कापसी मार्ग पर माटोली चौक से आगे तीनो आरोपियों को एक जिंदा पैंगोलिन (सालखपरी) (Pangolin) के साथ पकड़ा। पैंगोलिन तस्करी में दलसु पिता देवसाई, अशोक पिता पसरु पोटाई, नरेश पिता बालाजी मेश्राम जिला गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) शामिल थे। जिंदा पैंगोलिन (सालखपरी) का वजन कुल 11 किलो 500 ग्राम और अनुमानित मूल्य 10 लाख रूपए है।

यह भी पढ़े :- अमरनाथ यात्रा शुरू, कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू से यात्रियों का पहला जत्था रवाना , एलजी ने दिखाई हरी झंडी

यह कार्यवाही वन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार विभाग द्वारा संचालित अभियान के तहत प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) सुधीर अग्रवाल के मार्गदर्शन में एवं उपनिदेशक उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद वरुण जैन और वनमंडल अधिकारी पश्चिम भानुप्रतापपुर ससिगानंधन द्वारा गठित संयुक्त टीम द्वारा प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर की गई। टीम द्वारा जिंदा पैंगोलिन (Pangolin) तथा वाहन को जब्त कर तीनों आरोपियों के विरूद्ध वन अपराध अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। 

यह भी पढ़े :- BIG NEWS : बेरोजगारी भत्ते की तीसरी किश्त मुख्यमंत्री बघेल ने किया ट्रांसफर

इस कार्यवाही में एन्टी पोचिंग की टीम के नोडल अधिकारी सहायक संचालक उदंती मैनपुर गोपाल कश्यप एवं परिक्षेत्र अधिकारी इंदागांव घुरवागुड़ी बफर चन्द्रबली ध्रुव तथा चुरामन घृतलहरे, मार्कंडेय, ओम प्रकाश राव, रोहित निषाद, टकेश्वर देवांगन, विरेन्द्र ध्रुव, ऋषि धु्रव, फलेश्वर दीवान, लोखू, और उप वनमंडलाधिकारी कापसी पखांजूर सुरेश कुमार पिपरे एवं स्टॉफ का विशेष योगदान रहा। (Pangolin)

Back to top button
error: Content is protected !!