अमरनाथ यात्रा शुरू, कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू से यात्रियों का पहला जत्था रवाना , एलजी ने दिखाई हरी झंडी

Amarnath Yatra 2023: जम्मू से बाबा बर्फानी की पावन गुफा की तरफ अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना हो चुका है। आज शुक्रवार (30 जून) सुबह तकरीबन सवा 4 बजे पूजा अर्चना के बाद उप राज्यपाल और अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को झंडी दिखाकर रवाना किया है। इस बीच आधार शिविर पूरी तरह से भोले के रंग में रंगा गया। श्रद्धालुओं ने पूरी भक्ति के साथ भोले के जयकारे लगाकर अपनी यात्रा की शुरुआत की।

Amarnath Yatra 2023

पहला जत्था जम्मू से रवाना

आपको बता दें कि गुरुवार तक यात्रा के लिए भगवती नगर आधार शिविर पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या करीब 1600 थी. इनके लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किये थे. शाम में कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. जम्मू श्रीनगर हाइवे पर यात्रियों के लिए कट ऑफ समय भी जारी किया है. इसी के अनुरूप अमरनाथ यात्रियों के अलावा अन्य वाहनों को छोड़ा जाएगा। यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और जाम की समस्या से बचने के लिए उठाया है। पर्यटन विभाग के शेड्यूल के मुताबिक उधमपुर के टिकरी, चंद्रकोट व अन्य स्थानों पर जत्थे का स्वागत होगा. जत्थे की रवानगी के दौरान यात्रा रूट पर आम वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। (Amarnath Yatra 2023)

यह भी पढ़ें:- आज बलौदाबाजार आएंगे कमिश्नर अलंग, SDM और तहसील कार्यालय का करेंगे निरीक्षण

देशभर से 1600 से ज़्यादा तीर्थ यात्री पहुंचे

वहीं कल गुरुवार (29 जून) तक देशभर से यात्रा के लिए जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर में 1600 से ज़्यादा तीर्थ यात्री पहुंच गए थे। फिर शाम को इनके लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखा गया था। जिससे प्रवेशद्वार लखनपुर से कश्मीर तक माहौल शिवमय बन गया है। वहीं जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर यात्रियों के लिए प्रशासन ने कट ऑफ समय भी जारी किया है। तत्काल पंजीकरण के लिए रेलवे स्टेशन जम्मू के नजदीक सरस्वती धाम में कल गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। 

Related Articles

Back to top button